Dividend news: पीएसयू कंपनी ने किया 8 रुपये के डिविडेंड का ऐलान-रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल - News Summed Up

Dividend news: पीएसयू कंपनी ने किया 8 रुपये के डिविडेंड का ऐलान-रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल


Photo : iStockएक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि कंपनी के बोर्ड ने 26 मार्च को हुई बोर्ड बैठक में 8 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने गुरुवार को जानकारी दी है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि कंपनी के बोर्ड ने 26 मार्च को हुई बोर्ड बैठक में 8 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रत्येक 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 8 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है। यह अंतरिम डिविडेंड एलिजिबल शेयरधारकों को 25 अप्रैल 2026 को या उससे पहले भुगतान किया जाएगा।एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने डिविडेंड के लिए गुरुवार 2 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट के रुप में तय किया है। चेन्नई पेट्रोलियम ने 16 अगस्त, 2000 से अब तक 20 डिविडेंड घोषित किए हैं। इससे पहले अगस्त 2025 को कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। जुलाई 2024 को कंपनी ने कंपनी के 55 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था।शेयर का प्रदर्शन कंपनी का शेयर बुधवार को 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 1,000 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, इस दौरान कंपनी के शेयर में 58.59 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। लॉन्ग टर्म में भी कंपनी ने शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर में 947.67 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। पूरा आर्टिकल पढ़ेंकंपनी के तिमाही नतीजों की बात करें तो दिसंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 1,002 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 20.8 करोड़ रुपये बड़ी बढ़ोतरी है। कंपनी की आय की बात करें तो यह 21 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 15,683 करोड़ रुपये पर रहा।


Source: NDTV March 26, 2026 12:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */