Hindi NewsLocalPunjabJalandharRelatives Furious Over Patient's Death, Protesting Outside Private Hospital, Jammed Road, Misbehavior In CustodyDoctors Day पर जालंधर में हंगामा: मरीज की मौत पर भड़के परिजन, प्राइवेट अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर जाम की सड़क, मिसबिहेव करने वाले हिरासत मेंजालंधर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकमामले की जानकारी देती बेटी शरन।डॉक्टर्स डे के मौके पर जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में हंगामा हो गया। कपूरथला की महिला की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके इलाज में लापरवाही बरती गई। जब उन्होंने इस बारे में पूछना चाहा तो बाउंसर बुलाकर उनके साथ मिसबिहेव किया गया। इसका पता चलते ही कपूरथला से और भी रिश्तेदार जालंधर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल के बाहर बीच सड़क पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर सड़क जाम कर दी और मांग की कि अस्पताल को सील किया जाए, ताकि किसी दूसरे मरीज की इलाज में लापरवाही से मौत ना हो।कपूरथला की शरन ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर बुधवार शाम को जालंधर के इस प्राइवेट हॉस्पिटल में आई थी। उसकी मां खुद चलकर अस्पताल के भीतर गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है और उनकी छाती में कट लगाने के साथ इंजेक्शन भी दे दिया। जिसके बाद उनकी मां की तबीयत बिगड़ती गई और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। जब उन्होंने पूछना चाहा कि अस्पताल में उनकी मां ठीक-ठाक आई थी, फिर अचानक मौत कैसे हो गई तो इस पर उनके भाई के साथ अस्पताल के बाउंसरों ने धक्का-मुक्की की।परिजनों के उग्र विरोध को देखते हुए इलाके की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक अस्पताल की तरफ से कोई पक्ष सामने नहीं आया है। जाम लगने की वजह से यहां से बस स्टैंड और मिशन चौक के साथ नकोदर चौक की तरफ जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।इस दौरान अस्पताल में मरीज के परिजनों से मिसबिहेव करने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने रोज जताया कि उनकी मां को मारा गया है तो सामने से उन्हें कहा गया कि हां हमने तुम्हारी मां को मारा है यह शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मामला शांत करने की कोशिश शुरू कर दी है
Source: Dainik Bhaskar July 01, 2021 10:41 UTC