Elon Musk की कपंनी SpaceX से भी बड़ी हुई उनकी पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin - News Summed Up

Elon Musk की कपंनी SpaceX से भी बड़ी हुई उनकी पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin


स्पेसएक्स से बड़ी हुई Dogecoin इस हफ्ते Dogecoin की कीमत 58 रुपये के स्तर को छू गई थी। हालांकि उसके बाद से इसमें गिरावट आई है और अभी यह 44 रुपये के स्तर पर है। इस दौरान Dogecoin का मार्केट कैप 86 अरब डॉलर पहुंच गया था और उसने कई हाई प्रोफाइल कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। इनमें मस्क की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स भी शामिल है। SEC फाइलिंग के मुताबिक मस्क की इस रॉकेट कंपनी की अनुमानित वैल्यू 74 अरब डॉलर है।क्यों बढ़ रही है कीमत मस्क ने पिछले हफ्ते संकेत दिया था कि वह Saturday Night Live में Dogecoin का जिक्र करेंगे। इसके बाद से भारत और दुनिया के दूसरे देशों में Dogecoin की कीमत में तेजी आई है। माना जा रहा है कि मस्क जब इस शो में आएंगे तो Dogecoin की कीमत में और उछाल आएगी। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि शो में मस्क इसके बारे में क्या कहते हैं। Dogecoin इस साल 8000 फीसदी चढ़ चुकी है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन चुकी है।मजाक के तौर पर शुरुआत Dogecoin की शुरुआत मजाक के तौर पर हुई थी लेकिन सोशल मीडिया और मीम्स की ताकत की बदौलत आज यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसीज में शुमार है। Dogecoin की शुरुआत सॉफ्टवेयर इंजीनियर Billy Markus और Jackson Palmer ने 2013 में एक मजाक के रूप में की थी। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने इस साल ने Dogue मैगजीन की एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें एक डॉग को लाल स्वेटर पहने दिखाया गया था। इससे Dogecoin की कीमत में काफी उछाल आई थी।मस्क का मिला साथ मस्क ने Dogecoin के सपोर्ट में फरवरी में कई ट्वीट किए थे। पहले ट्वीट में उन्होंने केवल Doge लिखा। फिर उन्होंने लिखा, 'Dogecoin is the people's crypto'। इससे अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'No highs, no lows, only Doge'. बस फिर क्या था, इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत उछलकर 5 सेंट जा पहुंची। मस्क के ट्वीट्स से पहले यह 3 सेंट पर ट्रेड कर रही थी। यह पहला मौका नहीं है जब मस्क के ट्वीट से Dogecoin की कीमत में तेजी आई है। इससे पहले 20 दिसंबर को भी उन्होंने One Word: Doge ट्वीट किया था और इसकी कीमत 20 फीसदी बढ़ गई थी।भारत में कैसे खरीदें Dogecoin 2018 तक भारत में क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने और इनका ट्रेड करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने इस स्थिति को बदल दिया। तबसे भारत में क्रिप्टो इंडस्ट्री में काफी उछाल आई है और लाखों लोगों ने क्रिप्टो में निवेश किया है। क्रिप्टो खरीदना बहुत जटिल प्रक्रिया है लेकिन क्रिप्टो एक्सचेंजेज की मदद से इसे आसानी के खरीदा जा सकता है। भारत में Coinswitch Kuber, WazirX, CoinDCX जैसे एक्सचेंजेज के जरिए Dogecoin में निवेश किया जा सकता है।


Source: Navbharat Times May 07, 2021 09:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */