Etah : झोपड़ी में लगी आग, पीड़ित ने नामजद आरोपी के विरुद्ध दी तहरीर - News Summed Up

Etah : झोपड़ी में लगी आग, पीड़ित ने नामजद आरोपी के विरुद्ध दी तहरीर


Etah : राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे गांव भवनपुर में एक गरीब की झोपड़ी में आग लग गई, जिससे उसका काफी नुकसान हुआ।छंगेलाल ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि आग राजन पुत्र आजाद सिंह, निवासी भवनपुर ने लगाई। आग लगने से गेहूं की तीन बोरी, रजाई-गद्दा, चारपाई, कपड़े सहित अन्य सामान जल गया। आरोपी मौके से फरार हो गया।पीड़ित ने जानकारी दी कि आरोपी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है तथा आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही परिवार के हैं।वहीं, एसओ सत्यपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा आरोपी के नाम से दी गई तहरीर की जांच की जा रही है, जिससे आग लगने का सही कारण पता चल सके। जांच में पाई गई सत्यता के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 14:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */