Etah : मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, तीन घायल - News Summed Up

Etah : मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, तीन घायल


Aliganj, Etah : थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कटील में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि ईंट, पत्थर, डंडे, लाठी और सरिया चल गए। हमलावरों ने मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष के सभी घायलों का थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया।अलीगंज क्षेत्र के ग्राम नगला कटील निवासी अंजू पुत्री सनिल, ऋतिक पुत्र पप्पू और अनमोल पुत्र सनिल का गांव के ही मटरू पुत्र हुकम सिंह, राजवीर पुत्र श्यामलाल और नन्हे पुत्र वीरेंद्र के साथ मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो लड़ाई-झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। एक पक्ष ने ईंट, पत्थर, डंडा और सरिया से प्रहार कर दिया, जिसमें दूसरे पक्ष के अंजू, ऋतिक और अनमोल को गंभीर चोटें आई हैं।पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा है। थाना पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर मेडिकल परीक्षण कराया है।घायल अंजू ने बताया कि मेरा भाई अनमोल खेत पर जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल का पहिया राजवीर की पत्नी को लग गया था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त लोग लड़ाई-झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते ईंट, पत्थर, डंडा और सरिया से मारना शुरू कर दिया, जिसमें मुझे और मेरे भाई अनमोल व ऋतिक के सिर तथा हाथ में चोटें आई हैं।


Source: Dainik Bhaskar March 05, 2026 16:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */