F-15 के लापता पायलट का क्या होगा? अमेरिका ने एलीट कमांडो के साथ उतारे लड़ाकू हेलीकॉप्टर, ईरान का इनाम वाला 'दांव' - News Summed Up

F-15 के लापता पायलट का क्या होगा? अमेरिका ने एलीट कमांडो के साथ उतारे लड़ाकू हेलीकॉप्टर, ईरान का इनाम वाला 'दांव'


कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू मिशन का एक लंबा इतिहास रहा है। ये पहले विश्व युद्ध में पायलटों को बचाने के लिए किए गए कामचलाऊ प्रयासों से विकसित होकर आज एक अत्याधुनिक सैन्य क्षमता बन गए हैं। हालांकि ईरान में मौजूदा ऑपरेशन आसान नहीं है क्योंकि यह इलाका किसी भी बाहरी इंसान के लिए बेहद ही मुश्किल है।अमेरिकी पायलट का गायब होना ट्रंप शासन के लिए शर्मनाक है, क्योंकि यह डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ के उस बयान के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ईरान पर ऐसी हवाई बढ़त हासिल कर ली है कि धीमे B-52 बॉम्बर भी उसके हवाई क्षेत्र में आज़ादी से उड़ान भर सकते हैं।


Source: Navbharat Times April 04, 2026 11:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */