दैनिक भास्कर के नाम से पंजाब की 13 लोकसभा सीटों को लेकर वायरल हो रहा सर्वे का ग्राफिक फेक है। सोशल मीडिया पर कछ यूजर्स इसे सच समझकर शेयर कर रहे हैं।नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव के दो चरणों में हुए मतदान के बाद सोशल मीडिया पर भास्कर ओपिनियन पोल के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दिखाया गया है कि पंजाब की कुल 13 सीटों में से आम आदमी पार्टी (AAP) को 9-11, कांग्रेस को 2-3, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 0-1 और शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 0-1 मिल सकती हैं।विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि दैनिक भास्कर के नाम से वायरल हो रहा यह सर्वे फेक है। खुद दैनिक भास्कर ने पोस्ट कर इस ग्राफिक को फर्जी बताया है।क्या है वायरलफेसबुक यूजर Harpinderpalsingh Sandhu (आर्काइव लिंक) ने 3 मई को इस ग्राफिक को पोस्ट किया है। इसमें सबसे ऊपर लोकसभा चुनाव 2024, भास्कर ओपिनियन पोल लिखा हुआ है। ग्राफिक में पंजाब की 13 सीटों को लेकर सर्वे दिखाया गया है।फेसबुक पर कुछ अन्य यूजर्स ने भी इस ग्राफिक को शेयर किया है।पड़तालवायरल दावे की जांच के लिए हमने दैनिक भास्कर के सोशल मीडिया हैंडल्स को स्कैन किया। इसके एक्स हैंडल पर 2 मई को इस ग्राफिक को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए इसे फेक बताया गया है। इसमें लिखा है कि दैनिक भास्कर के नाम से पंजाब की 13 लोकसभा सीटों को लेकर वायरल हो रहा सर्वे फर्जी है।#FactCheck: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों का दैनिक भास्कर के नाम से वायरल हो रहा सर्वे पूरी तरह फेक है। इस तरह से भास्कर ने सीटों का बंटवारा कभी नहीं किया है, यह ग्राफिक पूरी तरह फेक है। pic.twitter.com/3un5LxMsdG — Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) May 2, 2024दैनिक भास्कर के फेसबुक पेज से भी पोस्ट (आर्काइव लिंक) कर इस ग्राफिक को फेक बताया गया है।इस बारे में हमने दैनिक भास्कर के डिजिटल हेड प्रसून मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने भी इसे फेक बताया है।16 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, चुनाव सात चरणों में पूरा होगा। इसके तहत 1 जून को अंतिम चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं, 4 जून को मतगणना होगी।फेक ग्राफिक शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। पंजाब के बटाला के रहने वाले यूजर के करीब 3700 फ्रेंड्स हैं।निष्कर्ष: दैनिक भास्कर के नाम से पंजाब की 13 लोकसभा सीटों को लेकर वायरल हो रहा सर्वे का ग्राफिक फेक है। सोशल मीडिया पर कछ यूजर्स इसे सच समझकर शेयर कर रहे हैं।Claim Review : पंजाब की लोकसभा सीटों को लेकर दैनिक भास्कर के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 9-11 सीटें मिल सकती हैं।Claimed By : FB User- Harpinderpalsingh SandhuFact Check : झूठ झूठ फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल सचभ्रामकझूठपूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं... Contribute to Vishwas News कॉरपोरेट और राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर सत्ता को हमेशा आइना दिखाने वाली फैक्ट चेक जर्नलिज्म सिर्फ और सिर्फ आपके सहयोग से संभव है। इस मुहिम में हमें आपके साथ और सहयोगी की जरूरत है। फर्जी और गुमराह करने वाली खबर के खिलाफ जारी इस लड़ाई में हमारी मदद करें और कृपया हमें आर्थिक सहयोग दें।टैग्स
Source: Dainik Bhaskar May 03, 2024 15:44 UTC