विश्वास न्यूज की जांच में पूर्व विधायक संगीत सोम का वायरल वीडियो फर्जी साबित हुआ। उनके भाषण के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप को तैयार किया गया है।नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कथित तौर पर बाबासाहेब भीमराव रामजी आंबेडकर को भू-माफिया बोलते हुए दिखाया गया है। वीडियो को सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की विस्तार से जांच की। यह एडिटेड साबित हुआ। जांच में पता चला कि संगीत सोम के बयान के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप तैयार की गई है। सपा नेता आजम खान के पुराने बयान का जिक्र करते हुए उनके हवाले से उन्होंने यह बात कही थी। वीडियो के आगे के हिस्से को एडिट करके हटा दिया गया है।क्या हो रहा है वायरल? भीमराव आंबेडकर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने डॉ. आंबेडकर के कार्यों की सराहना की थी। आरोप है कि आरोपी युवक ने इस बयान को गलत तरीके से पेश कर वायरल कर दिया।जांच को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण, मेरठ के संस्करण को खंगाला गया। वहां हमें 2 अप्रैल 2026 को पब्लिश हुई एक खबर मिली। इसमें बताया गया कि भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के भाषण से छेड़छाड़ करके एक युवक ने उसे वायरल किया। इसे लेकर तहरीर दी गई है।‘न्यूज 18 इंडिया’ के यूट्यूब चैनल पर हमें एक वीडियो रिपोर्ट मिली। 6 सितंबर 2016 को अपलोड हुए इस वीडियो में बताया गया, “यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गाजियाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान कर दिया। उन्होंने कहा कि सूबे में अंबेडकर की मूर्तियां जिस तरह लगी हैं वो बीएसपी के मूलमंत्र को दिखाता है।”सर्च के दौरान हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर एक खबर मिली। 6 सितंबर 2016 की इस खबर में लिखा गया, “आजम खान ने गाजियाबाद में अखिलेश यादव की मौजूदगी में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। हज हाउस के उद्घाटन समारोह में आंबेडकर को जमीन पर कब्जा करने वाला बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सैकड़ों जगह पर एक साहब की प्रतिमा लगी है, उसमें उनकी उंगली कुछ खास इशारा करती है। आजम ने कहा कि प्रतिमा कह रही है कि यह जमीन मेरी है, लेकिन सामने वाला प्लॉट भी तो मेरा ही है। हर प्रतिमा में उंगली आगे की तरफ होती है। इस प्रतिमा के यह मायने थे कि जहां मूर्ति लगी है, वह जमीन तो मेरी है, लेकिन सामने वाली भी मेरी ही है।”विश्वास न्यूज ने जांच के दौरान भाजपा नेता संगीत सोम से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। उनके भाषण के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप तैयार की गई है। इसे लेकर एफआईआर दर्ज करा दी गई है।जांच के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले फेसबुक यूजर की जांच की गई। इसे 10 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पूर्व विधायक संगीत सोम का वायरल वीडियो फर्जी साबित हुआ। उनके भाषण के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप को तैयार किया गया है। उन्होंने अपने भाषण में आंबेडकर के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है।Claim Review : संगीत सोम ने दिया आंबेडकर के खिलाफ बयान।Claimed By : FB user Zubair sonuFact Check : झूठपूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं... Contribute to Vishwas News कॉरपोरेट और राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर सत्ता को हमेशा आइना दिखाने वाली फैक्ट चेक जर्नलिज्म सिर्फ और सिर्फ आपके सहयोग से संभव है। इस मुहिम में हमें आपके साथ और सहयोगी की जरूरत है। फर्जी और गुमराह करने वाली खबर के खिलाफ जारी इस लड़ाई में हमारी मदद करें और कृपया हमें आर्थिक सहयोग दें।टैग्स
Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 13:13 UTC