Farmers Income Double: यूपी के जामुन का स्वाद ले रहे हैं लंदनवासी - News Summed Up

Farmers Income Double: यूपी के जामुन का स्वाद ले रहे हैं लंदनवासी


जामुन और आम के निर्यात की भारी संभावना कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के सहायक महाप्रबंधक सी बी सिंह के मुताबिक यूपी के जामुन का लंदन के बाजार में स्वागत हो रहा है। इसके साथ ही आम के अलावा इस फल के निर्यात की भी काफी संभावनाएं हैं। निर्यातकों को गुणवत्ता वाले फल और पैकेजिंग उन्नत तकनीक की वजह से दूर-दराज के बाजारों में शिपमेंट भेजने मेन सफलता मिली है। जामुन की मांग को देखते हुए, यूरोप और मध्य पूर्व देशों में उच्च गुणवत्ता वाले जामुन के फलों के उत्पादन और निर्यात की अच्छी संभावनाएं है।मुधमेह रोधी गुणों के कारण जामुन की है भारी मांग जामुन मधुमेह रोधी गुणों के कारण जामुन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट, साथ ही बड़ी संख्या में बायोएक्टिव यौगिक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं| इनका मानव स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होने के प्रमाण वैज्ञानिक प्रयोगों पर आधारित है। अविश्वसनीय बायोएक्टिव यौगिक हृदय, स्वास्थ्य, पाचन और मसूड़ों के स्वास्थ्य सुधार में सहायता करते हैं। जामुन के कई स्वास्थ्य लाभों के कारण, कुछ जामुन के शौकीन गूदे का आनंद तो लेते ही हैं और स्वास्थ्य सप्लीमेंट के रूप में उपभोग करने के लिए गुठली का पाउडर बनाकर रख लेते हैं।पहले नहीं होता था जामुन का निर्यात पहले जामुन की निर्यात संभावनाओं से अपने यहां के निर्यातक अनभिज्ञ थे। अब इस अनोखे फल को यूरोपीय देशों में निर्यात करने की योजना बना रहे हैं। वहां लोग इस तरह के दुर्लभ और विदेशी उत्पाद के लिए प्रीमियम मूल्य का भुगतान करने को तैयार हैं। अधिकांश यूरोपीय बाजारों में जामुन एक दुर्लभ फल है। नतीजतन, अगर इस फल के व्यवस्थित निर्यात को प्रोत्साहित किया जाता है तो उत्पादक और निर्यातक उचित लाभ कमा सकेंगे।अभी देश में नहीं हो रही है जामुन की व्यवस्थित बागवानी इस समय अपने यहां जामुन की व्यवस्थित बागवानी प्रचलित नहीं है। आमतौर पर, जामुन को सड़क के किनारे पाए जाने वाले पेड़ों से प्राप्त होने वाली फलों की फसल एवं एवेन्यू के पेड़ के रूप में जाना जाता था। जामुन की भविष्य के फल के रूप में क्षमता को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (ICAR-CISH) लखनऊ ने लगभग 15 साल पहले इस दिशा में अनुसंधान करना शुरू किया था।


Source: Navbharat Times June 28, 2021 04:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */