Farmers Relief After Dainik Bhaskar Report - News Summed Up

Farmers Relief After Dainik Bhaskar Report


Hindi NewsLocalUttar pradeshAmethiSangrampurJarauta Nal Repair | Farmers Relief After Dainik Bhaskar Reportजरौटा में महीनों से खराब नलकूप ठीक: दैनिक भास्कर की खबर के बाद दो दिन में हुई मरम्मत, किसानों को मिली राहतशिव मोहन मिश्रा | संग्रामपुर(अमेठी), अमेठी जिला 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकठीक हुआ नलकूप।संग्रामपुर विकासखंड की जरौटा ग्राम सभा में महीनों से खराब पड़ा राजकीय नलकूप दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के दो दिन के भीतर ही ठीक कर दिया गया है। इससे सिंचाई के अभाव में सूख रही किसानों की फसलों को जीवनदान मिला है।नलकूप के चालू होते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसान अजय कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें डर था कि नलकूप ठीक होने से पहले ही उनकी फसलें सूख जाएंगी, लेकिन समय पर हुई कार्रवाई से उनकी उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। शिवाकांत मिश्रा ने भी नलकूप की मरम्मत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब किसानों को सिंचाई की चिंता नहीं रहेगी।इस अवसर पर आलोक कुमार, शेषनारायण मिश्र, गिरजा शंकर मिश्रा, पीयूष मिश्रा, राजेश मिश्रा सहित ग्राम सभा के कई किसान मौजूद रहे। सभी किसानों ने दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया।.


Source: Dainik Bhaskar February 14, 2026 06:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */