Tundla, Firozabad : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बस्ती संपर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मनी की मढ़ैया में चौपाल का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से जन संपर्क किया। साथ ही सरकार की अनेकों जन कलयाणकारी योजनाओं के बारे मे अवगत कराया।जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी घर-घर जाकर कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं। पार्टी के स्थापना दिवस को देवतुल्य कार्यकर्ता बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाना एवं बस्ती में निवास करने वाले लाभार्थियों से जन संपर्क करना है। एटा रोड स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर की साफ़ सफाई की कराई गई।स्थानीय लोगों को सरकार की जनकल्याण योजनाओं के पत्रक भी वितरण किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतिराम ने तथा संचालन सुनील पाठक ने किया। पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, नगर अध्यक्ष आजाद जैन, एससी मोर्चा बृजक्षेत्र सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक, राजन सिंह, आशुतोष गर्ग, विकास शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, सोनू कश्यप आदि मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 12:50 UTC