Flight Fare Rises : महंगी हुई हवाई यात्रा, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया सरचार्ज - News Summed Up

Flight Fare Rises : महंगी हुई हवाई यात्रा, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया सरचार्ज


पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से विमान ईंधन (ATF) की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. इसी कारण एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 12 मार्च से हर घरेलू उड़ान के टिकट पर 399 रुपये का अतिरिक्त ईंधन शुल्क लगाने का फैसला किया है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी ईंधन अधिभार बढ़ाया जाएगा. बयान में कहा गया कि पश्चिम एशिया की उड़ानों के लिए अधिभार 10 डॉलर, अफ्रीका के लिए 90 डॉलर और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए 60 अमेरिकी डॉलर होगा. सरचार्ज या अधिभार का सीधा मतलब है—किसी मूल कीमत या टैक्स पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क.


Source: NDTV March 11, 2026 15:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */