Formed three teams, remained active during patrol, caught three people with two pistols and fifteen cartridges - News Summed Up

Formed three teams, remained active during patrol, caught three people with two pistols and fifteen cartridges


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarFormed Three Teams, Remained Active During Patrol, Caught Three People With Two Pistols And Fifteen Cartridgesहथियार लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार: पुलिस की तीन टीमों ने अगल-अलग जगहों से 3 बदमाशों को पकड़ा, दो पिस्तौल और 15 कारतूस बरामदहनुमानगढ़ 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकहनुमानगढ़ में पुलिस गिरफ्त में आरोपी।पुलिस ने शुक्रवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनसे दो पिस्तौल और पंद्रह कारतूस बरामद किए। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को इस बारे में सूचना मिलने पर तीन टीमें बनाकर उन्हें एक्टिव किया गया। तीनों टीमों ने एक-एक युवक काे गिरफ्तार किया।पुलिस जुटा रही थी जानकारियांपुलिस इस बारे में लंबे समय से जानकारियां जुटा रही थी। इसी क्रम में सदिग्ध आराेपियों पर नजर रखी गई। इनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को अलग-अलग इलाकों में भेजा गया। पुलिस टीम जब गश्त करने निकली तो हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के टिब्बी रोड पर एसआरएम स्कूल के पास एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोका गया। जांच में उसके पास एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।आरोपी की पहचान हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ खिलेरी बास निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई। वहीं अन्य आरोपी फतेहगढ़ खिलेरी बास निवासी अजय बरायच के पास धानमंडी बाईपास रोड पर तेरह कारतूस बरामद हुए। वहीं तीसरे आरेापी को कोहलां नगर के पास से पकड़ा गया। यहां गिरफ्तार मनीष कुमार के कब्जे से देशी पिस्तौल बरामद हुआ। वह भी फतेहगढ़ खिलेरीबास निवासी है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर उनके हथियार लाने के स्थान आदि के बारे में जानकारी जुटा रही है।


Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 11:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */