बाजार में खड़े होकर प्रेमी अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। उस दौरान प्रेमिका के भाई और मां ने प्रेमी को पकड़ लिया और जब उससे पूछा कि वह प्रेमिका का क्या लगता है तो प्रेमी ने बताया मैं उसका दोस्त हूं। इस पर गुस्साए प्रेमिका ने अपने प्रेमी की चप्पलों से धड़ाधड़ पिटाई शुरू कर दी और उसे बीच रोड पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा।युवक का प्रेम प्रसंग अपने ही मोहल्ले की युवती सेयह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के बाजार रज्जाक का है। जहां नगर के मोहल्ले में युवक का प्रेम प्रसंग अपने ही मोहल्ले की युवती से चल रहा है। शुक्रवार को दोनों के मोबाइल पर बात हुई और बाजार में मिलने की योजना बनाई गई। रज्जाक बाजार में दोनों खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। उसी दौरान प्रेमिका की मां और भाई ने दोनों को बात करता देख उन्होंने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़कर कुछ पूछना शुरू कर दिया।मां ने पहले युवती को चप्पल से मारना किया शुरुमां ने पहले युवती को चप्पल से मारना शुरू किया और युवती के भाई ने प्रेमी से निकाह करने को कहा तो उसने प्रेमिका को अपना दोस्त बता दिया। इस पर प्रेमिका भी काफी भड़क उठी उसने भी प्रेमी को भरे बाजार में चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। युवक को बाजार में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।पुलिस ने करवाई दोनों की सुलहमार खा रहा युवक बाद में शादी करने के लिए उसने हामी भर दी मौके पर मौजूद भीड़ ने लड़ाई को खत्म करवा कर दोनों पक्षों को घर भेज दिया। रज्जाक चौकी पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर दोनों में सुलह करवा दी।
Source: Dainik Bhaskar May 15, 2023 15:23 UTC