GST Rate Cut: कोरोना वायरस का इलाज करना हुआ सस्ता, जानिए सरकार ने दवाओं और उपकरणों पर कितनी घटाई जीएसटी - News Summed Up

GST Rate Cut: कोरोना वायरस का इलाज करना हुआ सस्ता, जानिए सरकार ने दवाओं और उपकरणों पर कितनी घटाई जीएसटी


कोरोना का इलाज हो जाएगा सस्ता कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली remdesivir और tocilizumab समेत ब्लैक फंगस की दवा Amphotericin B पर जीएसटी की दर घटने से जनता को कोरोना के इलाज के लिए अब कम पैसे खर्च करने होंगे। वहीं ये भी तय किया गया है कि भविष्य में कोरोना के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय या फार्मा डपार्टमेंट की तरफ से सुझाई गई हर दवा पर जीएसटी सिर्फ 5 फीसदी रहेगी।क्या हो गई हैं नई दरें? ब्लैक फंगस की दवा Amphotericin B पर अभी तक 5 फीसदी जीएसटी लगती थी, लेकिन नई व्यवस्था में इसे खत्म कर दिया गया है। वहीं रेमडेसिविर दवा पर अभी 12 फीसदी जीएसटी लग रही थी, जिसे घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। मेडिकल ग्रेड की ऑक्सीजन, कॉन्सेंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स, पल्स ऑक्सीमीटर आदि पर अभी तक 12 फीसदी टैक्स लग रहा था, जिसे घटाकर 5 फीसदी तक दिया गया है। वहीं एंबुलेंस पर लगने वाली 28 फीसदी जीएसटी को 12 फीसदी कर दिया गया है। हैंड सैनिटाइजर, टेंपरेचर टेक करने वाले उपकरणों पर 18 फीसदी के बजाए अब सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी लगेगी।वैक्सीन पर क्यों लग रही जीएसटी? राज्यों की पहले यह भी मांग थी कि वैक्सीन पर जीरो जीएसटी लगे, लेकिन मोदी सरकार की तरफ से हर राज्य को मुफ्त वैक्सीन देने के फैसले के बाद अब वैक्सीन पर जीएसटी घटाने में राज्यों की रुचि कम हो गई है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार तमाम वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से 75 फीसदी स्टॉक खरीद रही है और उस पर जीएसटी भी खुद ही दे रही है, जनता को ये वैक्सीन मुफ्त में मिलेंगी, इसलिए उन पर इसका कोई असर नहीं होगा।


Source: Navbharat Times June 13, 2021 03:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */