शहर के लोग हुए परेशान, पीने का पानी तक नहीं मिल पायाएनबीटी न्यूज, मुरादनगर: लोकल फॉल्ट की वजह से आधे शहर में 20 घंटे तक बिजली गुल रही। इस वजह से लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पाया। शहर के टाउन 1 फीडर की मंगलवार रात 9 बजे बिजली की लाइन में फॉल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। लोगो को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। फॉल्ट बुधवार शाम को ठीक हो पाया। इससे व्यापारियन कॉलोनी, कैला मंडी, इंदिरापुरी, रावली रोड, मेन बाजार, ब्राह्मनान कॉलोनी, महाजनान कॉलोनी, त्यागी कॉलोनी, सरना वाली गली, तेलियान कॉलोनी, सरना गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के एडीसीओ आनंद कुमार ने बताया कि बिजली अधिकारियों रात में फॉल्ट नहीं मिला। इस वजह दे देर हुई। दो जगह डिस्क पंचर व सरना चैपला पर ट्रांसफार्मर में खराबी की वजह से बिजली सप्लाई बाधित हुई थी।
Source: Navbharat Times February 07, 2019 02:26 UTC