गाजियाबाद में 3 बहनों ने मंगलवार की रात सुसाइड कर लिया। पिता चेतन ने पुलिस को कोरियन गेम की लत की कहानी सुनाई। पुलिस ने 1 घंटे पिता के साथ बंद कमरे में बात की। तब सामने आया कि चेतन कुमार शेयर ट्रेडिंग में 2 करोड़ का घाटा झेल चुके हैं। हालात ऐसे हो गए. वहीं, चेतन के अपनी साली से अफेयर की बात भी सामने आई है। उन्होंने बच्चा न होने पर पत्नी की रजामंदी से अपनी साली से दूसरी शादी की थी। जिन बच्चियों ने सुसाइड किया, इनमें से 2 दूसरी पत्नी से थीं। इसके बाद घर में सबसे छोटी बहन (साली) का आना-जाना लगा रहता था। घटना के समय वो भी घर पर ही मौजूद थी।बच्चियां स्कूल नहीं जाती थीं। वे दिनभर मोबाइल पर गेम खेलती रहती थीं। चेतन ने गुस्से में आकर बच्चियों के मोबाइल बेच दिए। इससे नाराज बच्चियों ने पिता से कहा- हम सुसाइड कर लेंगे। तब चेतन दोस्त से रुपए उधार लेकर दोबारा मोबाइल लाए थे। मगर पिछले दिनों घर में झगड़े हुए। चेतन ने बेटियों को धमकाया था- तुम लोगों की शादी करवा दूंगा।तीनों बच्चियों ने अपने कोरियन नाम भी रखे थे। पुलिस इसे लेकर भी सुसाइड का एंगल तलाश रही है। वहीं, सुसाइड के चश्मदीद कारोबारी अरुण उस समय अपने फ्लैट की बालकनी पर मौजूद थे।उन्होंने पुलिस को बताया-1 बच्ची रेलिंग पर बैठी थी। उसको किसी ने पीछे से खींचा था। कुछ सेकेंड बाद वो दोबारा रेलिंग पर आई, तब कोई उससे लिपट गया। इसके बाद वह नीचे गिर गई।दैनिक भास्कर ने भी बहनों के ट्रिपल सुसाइड और उनके परिवार की स्थिति को समझने का प्रयास किया। पढ़िए रिपोर्ट...कोविड में जॉब छूटी, शेयर ट्रेडिंग से थोड़ी बहुत कमाई हुई जिन बच्चियों ने सुसाइड किया, उनके पिता चेतन गुर्जर दिल्ली के खजूरी के रहने वाले हैं। वह पिछले 3 साल से गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में किराए के फ्लैट पर रह रहे थे। 2019 में कोविड के दौरान चेतन ने एक प्राइवेट कंपनी में जॉब भी की थी, लेकिन ज्यादा समय जॉब कर नहीं पाए।चेतन ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते थे। पड़ोसियों के मुताबिक, शेयर ब्रोकिंग का बिजनेस कुछ खास नहीं चल रहा था। तभी चेतन ने मार्केटिंग का काम भी शुरू किया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि 8 महीने से ये काम भी ठीक नहीं चल रहा था।उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। चेतन के एक भाई दिल्ली के भजनपुरा में रहते हैं। चेतन ने 20 साल पहले सुजाता से शादी की थी। दोनों को बच्चे नहीं हुए तो चेतन डॉक्टर के पास भी गए। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद सुजाता की सहमति से उन्होंने अपनी साली (पत्नी की छोटी बहन) हिना से शादी कर ली।यह सुसाइड का एक पेज है। इसमें लिखा है कि इस डायरी को पढ़ लीजिए। इसमें सब कुछ सच लिखा हुआ है।साली को लेकर चेतन की दोनों पत्नियों में कलहइसके बाद हिना को 2 बेटियां हुईं, घर में खुशी छा गई। वहीं, कमाल तो तब हो गया जब इसी दौरान पहली पत्नी सुजाता को भी बच्ची हो गई। मगर ये मौके परिवार के लिए थोड़ा मुश्किल भरे भी थे, क्योंकि जॉब और शेयर ब्रोकिंग से इतने पैसे नहीं आ रहे थे कि परिवार की जरूरतें पूरी हो सकें।अब घर में झगड़े होने लगे। दोनों पत्नियों की बहन यानी साली से भी चेतन की नजदीकी बढ़ने लगी थी। इसे लेकर में आपस में गृह क्लेश होने लगा। बहनें कहने लगीं कि हमें टॉर्चर किया जा रहा है। हम दोनों की जिंदगी बर्बाद कर दी। अगर इसका साथ चाहिए तो फिर इससे ही शादी करनी चाहिए थी।बेटियों से कहा था- शादी करवा दूंगाचेतन के बिजनेस में घाटे के चलते उसके भाइयों ने भी दूरियां बना ली थीं। यही वजह है कि परिवार वाले बच्चियों को देखने पोस्टमॉर्टम हाउस नहीं पहुंचे। ट्रिपल सुसाइड के बाद चेतन के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। जिसमें वह कह रहे कि 2 साल से बेटियां स्कूल नहीं जाती थीं। कोरोना में जब स्कूल बंद हुए तो बेटियां फेल हो गईं। इसके बाद स्कूल जाना छोड़ दिया।तीनों बच्चियों का स्कूल न जाना भी अपने आप में आर्थिक स्थिति की ओर संकेत कर रहा है। चेतन ने 3 दिन पहले दोनों बड़ी बेटियों से कहा था कि तुम्हें मोबाइल चलाने की इजाजत नहीं है। मैं पढ़ाई पहले ही छुड़वा चुका हूं। अगर मेरी यही स्थिति रही तो तुम दोनों की शादी जल्दी करवा दूंगा।सोसाइटी में रात 2.30 बजे इस तरह से तीनों बहनों की लाशें बिखरी मिली थीं।सुसाइड के बाद मां चिल्लाती दिखीसुसाइड के बाद मंगलवार रात का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तीनों बच्चियों के शव जमीन पर पड़े हुए दिख रहे हैं। बच्ची की मां गालियां दे रही है, यह इस ओर इशारा कर रहा है कि चेतन की दोनों पत्नियों में भी कुछ कलह हो सकती है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चेतन की सबसे छोटी साली (पत्नी की सबसे छोटी बहन) का भी घर आना-जाना लगा रहता था। जो कि शादीशुदा नहीं है। घटना वाली रात में भी वो घर के अंदर ही थी।पड़ोसी भी इस मामले में हैरान है, क्योंकि बीते 2 से 3 दिन से चेतन आते-जाते नहीं दिखे थे। पड़ोस में रहने वाले लोगों के मुताबिक, चेतन की पत्नी कई बार बालकनी में कपड़े सुखाते हुए दिख जाती थी। मगर उनका किसी से ज्यादा संपर्क नहीं था। इस वजह से बातचीत नहीं होती थी।ट्रिपल सुसाइड के चश्मदीद की जुबानीमैंने रात में एक बच्ची को रेलिंग पर बैठे देखा बच्चियां सुसाइड का प्रयास कर रही थीं। रात का कोई 2 बच्चा हुआ था। ठीक सामने के फ्लैट में अरुण मौजूद थे। वो पेशे से कारोबारी हैं, वह उस वक्त इन बच्चियों को देख रहे थे। पहले उन्हें लगा कि कोई कपल है, मगर बाद में उन्हें पता चला कि ये बच्चियां हैं। अरुण ने क्या देखा, ये उनकी जुबानी ही समझते हैं…वह कहते हैं- मैंने देखा कि सामने वाले फ्लैट की बालकनी में लाइट जल रही थी। जब मेरी नजर वहां गई तो उस वक्त कोई रेलिंग पर बैठा था। ये मुझे बहुत एबनॉर्मल लगा। मैंने जो देखा, उसमें मुझे एक कपल लगा जो सुसाइड का प्रयास कर रहा है, मगर कोई पीछे से उन्हें खींच रहा है।कारोबारी अरुण ने सुसाइड के वक्त की कहानी सबको सुनाई। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए हैं।उस वक्त ऐसा नहीं लगा कि ये बच्चियां हैं। इस तरह वो एक बार रेलिंग से न
Source: Dainik Bhaskar February 04, 2026 14:59 UTC