Trump Warning का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है. एशियाई शेयर बाजार खुलने के साथ ही घराशायी और घबराए नजर आ रहे हैं और रेड जोन में बने हुए हैं. वहीं भारतीय शेयर बाजार का संकेतक माना जाने वाला गिफ्टी निफ्टी (Gift Nifty) करीब 200 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया है. इस डर से एशियाई शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ ओपन हुए. ट्रंप ने कहा था कि मंगलवार को ईरान में 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा.यही नहीं उन्होंने गाली-गलौज वाले अंदाज में ये कहा था कि, 'होर्मुज खोलो, वरना जहन्नुम में रहोगे.
Source: NDTV April 07, 2026 12:32 UTC