Gold Rate Today: 439 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में 1302 रुपये की उछाल, जानिए नया रेट - News Summed Up

Gold Rate Today: 439 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में 1302 रुपये की उछाल, जानिए नया रेट


वायदा कीमतों में तेजी मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 155 रुपये की तेजी के साथ 47,155 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 155 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,155 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,252 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,792.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।चांदी भी चमकी मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 716 रुपये की तेजी के साथ 70,335 रुपये प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 716 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,335 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 9,229 लॉट के लिए सौदे किए गए। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.85 डॉलर प्रति औंस हो गया।पहली तिमाही में सोने की मांग मे तेजी भारत में सोने की मांग जनवरी- मार्च 2021 तिमाही के दौरान इससे पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 37 प्रतिशत बढ़कर 140 टन पर पहुंच गई। इस दौरान कोविड-19 से जुड़ी सख्ती में राहत मिलने, सोने के दाम नरम पड़ने और दबी मांग निकलने से इस दौरान मांग में तेजी रही। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने यह कहा है। डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 की पहली तिमाही में कुल मिलाकर सोने की मांग 102 टन रही थी। मूल्य के लिहाज से सोने की मांग पहली तिमाही में 57 प्रतिशत बढ़कर 58,800 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 37,580 करोड़ रुपये रही थी।


Source: Navbharat Times May 06, 2021 15:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */