Gold/Silver Price Today Delhi, Noida, Chennai, Hyderabad LIVE Updates: देश में कुछ वक्त में सोने और चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने की दर आज 3% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि 1983 के बाद से यह अपने सबसे खराब सप्ताह में लगभग 11% की गिरावट दर्ज कर चुकी है। वहीं, सोमवार को एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर चांदी की कीमतें 3% गिरकर 67.5 डॉलर प्रति औंस हो गईं।23 मार्च 2026 की सुबह MCX गोल्ड अप्रैल वायदा में 7.63% की गिरावट हुई और यह 133464 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि MCX सिल्वर मई अनुबंध में 9.54% की गिरावट हुई और यह 205134 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेटगुडरिटर्न्स की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट 1 ग्राम गोल्ड का रेट 595 रुपये की गिरावट के साथ 14002 रुपये है। वही, एक किलो चांदी का भाव 15000 रुपये की तेजी के साथ 230000 रुपये है।Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। सोने-चांदी में निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।Live Updates
Source: NDTV March 23, 2026 03:08 UTC