Gold/Silver Rate Today LIVE: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,337 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वही, चांदी की कीमत 3.41% से भी अधिक की तेजी के साथ 2.36 लाख रुपये प्रति किग्रा है।इससे पहले मंगलवार, 17 फरवरी को सोने की कीमत 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,228 रुपये यानी 1.44% की गिरावट के साथ 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2% से भी अधिक की गिरावट के साथ 2.33 लाख रुपये प्रति किग्रा रह गई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 6,330 रुपये यानी 2.64% की गिरावट के साथ 2,33,561 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया था।Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। सोने-चांदी में निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।Live Updates
Source: NDTV February 18, 2026 07:34 UTC