Gondia News महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2005 से नक्सलियों के लिए आत्मसमर्पण योजना शुरू की है। जिसके तहत 28 नवंबर 2025 को नक्सलियों के एमएमसी जोन के प्रवक्ता एवं एसझेडसीएम पद पर कार्यरत अनंत उर्फ विकास नवज्योत नागपुरे ने 10 साथियों के साथ व 13 दिसंबर 2025 को दरेकसा एरिया कमेटी कमांडर रोशन वेडजा ने अपने 2 साथियों के साथ जीआरबी डिवीजन के दरेकसा एरिया कमेटी के 14 नक्सलियों ने गोंदिया जिला पुलिस दल के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।आत्मसमर्पित नक्सलियों से पूछताछ की। जिसके आधार पर गोंदिया पुलिस दल ने बेस कैंप मुरकुटडोह क्षेत्र के टाकेझरी बेवारटोला डैम जंगल परिसर में अभियान चलाकर जमीन में दफनाकर रखे गए गोला बारूद को जब्त किया है। एक एके 47 रायफल , 2 एसएलआर रायफल , एक 45 कोल्ड ऑटोमोटिव पिस्तौल , एक 12 बोर रायफल , एक क्लेमोर माइन , 3 एके 47 मैग्जीन, 9 एसएलआर मैग्जीन , 1 इंसास मैग्जीन , एसएलआर राउंड 187, एके 47 राउंंड 58, इंसास राउंड 15 , 303 रायफल राउंड 35 , 8 एमएम राउंड 12 , कोल्ट ऑटोमोटिव पिस्तौल के 45 राउंड , बीजीएल शेल्स 4, सुरका शेल्स 10, सुरका लौंचर राउंड 10 , विस्फोटक तकरीबन 8.5 किलो, लोहे के छर्रे 86, सोलर प्लेट 2, वायर बंडल 2, वॉकीटॉकी, बैटरी 5, कलर प्रिंटर , डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर व अन्य सामग्रियों को जब्त किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक अंकित गोयल, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में नक्सल सेल गोंदिया के पुलिस निरीक्षक प्रमोद भातनाते, सहायक पुलिस निरीक्षक संजय नाईक, पुलिस उपनिरीक्षक श्रीकांत हत्तीमारे, पुलिसकर्मी लक्ष्मण घरत, मुस्ताक सैय्यद, रमेश उइके, राजेश तावाड़े एवं सी-60 पथक ने की।
Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 12:23 UTC