Gorakhpur Agrawal Mahila Samiti Ram Navami Celebration - News Summed Up

Gorakhpur Agrawal Mahila Samiti Ram Navami Celebration


गोरखपुर में राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, VIDEO:गोरखपुर में अग्रवाल महिला समिति की ओर से राम जन्मोत्सव और होली उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रोग्राम में क्लब की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।. सभी ने अलग- अलग ग्रुप में कल्चरल प्रोग्राम, भजन- कीर्तन और राम स्तुति की शानदार प्रस्तुति दी। जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सभी मेंबर्स ने भगवान राम आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत प्रोग्राम की शुरुआत श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। उसके बाद राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शिवांगी, रितु, अंकिता, विभा, वंदना, शुभी नम्रता ,मिलन, गौरी शालू, वंदना, मंजू, अनु ने भाग लिया।महिलाओं ने कल्चरल प्रोग्राम, भजन- कीर्तन और राम स्तुति की शानदार प्रस्तुति दीमां दुर्गा की शक्तियों पर शानदार प्रस्तुति दी वहीं मां दुर्गा की शक्तियों को दर्शाते हुए शानू, एकता, शिखा, नव्या सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी दर्शक भाव- विभोर हो उठे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।मां दुर्गा की शक्तियों पर शानदार प्रस्तुतिआपसी प्रेम को मजबूत करते ऐसे प्रोग्राम- अध्यक्ष समिति की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, एकता और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में समिति की डॉ. अंजना, सावित्री दास, स्मिता, अंजना,शानू, ऋतु, कविता, नेहा, गौरी, रेशमा, श्वेता, अर्चना अनीता, सुमन और अन्य सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक हिसा लिया।


Source: Dainik Bhaskar March 16, 2026 15:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */