Gorakhpur News: जेल से छूटे बदमाश ने दबदबा कायम करने के लिए की हत्या, चचेरे भाइयों समेत तीन को भेजा गया जेल - News Summed Up

Gorakhpur News: जेल से छूटे बदमाश ने दबदबा कायम करने के लिए की हत्या, चचेरे भाइयों समेत तीन को भेजा गया जेल


गोरखपुर, जागरण संवाददाता। जेल से छूटे बदमाश सुनील यादव ने रूदौली गांव में दबदबा कायम करने के लिए एक व्यक्ति की हत्या करने के साथ तीन युवकों पर जानलेवा हमला किया था। बड़हलगंज थाना पुलिस ने सुनील व उसके चचेरे भाइयों को 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश चल रही है।यह है मामलाएसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि रूदौली गांव में मंगलवार की रात अश्लील गाना बजाने की बात पर मिट्टी लदी ट्राली लेकर जा रहे दवनाडीह गांव के युवकों से स्थानीय लोगों का विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया। बुधवार की सुबह दवनाडीह गांव का सुनील यादव चचेरे भाई जयविंद, सचिन समेत 12 लोगों के साथ बोलेरो, दो बाइक व ट्रैक्टर-ट्राली से रूदौली गांव पहुंचा। विवाद करने वाले युवकों को ढूंढने के साथ ही गांव के लोगों को गाली देने लगा। गांव के अरविंद, सूर्यप्रकाश व सुभाष ने विरोध किया तो डंडा व हाकी से पीटने के साथ ही गोली मारने की धमकी देने लगे।हंगामा बढ़ने पर पहुंचे राजकिशोर ने बीच-बचाव करते हुए आरोपितों से जाने को कहा तो उन्होंने सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। सात नामजद समेत 12 के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गुरुवार की सुबह दवनाडीह के रहने वाले सुनील यादव उसके चचेरे भाई जयविंद व सचिन को गिरफ्तार कर लिया। सुनील पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में छह माह पहले वह जेल से छूटा था।जन्मदिन की पार्टी में हुआ था विवादरूदौली गांव के रहने वाले वीरू के घर मंगलवार की रात में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। दवनाडीह गांव के युवक बैरियाडीह से ट्राली पर मिट्टी लादकर पंडितपुर के खेत में गिरा रहे थे। ट्रैक्टर में लगे म्यूजिक सिस्टम पर वह तेज आवाज में अश्लील गाना बजा रहे थे। जन्मदिन की पार्टी में मौजूद लोगों ने विरोध किया तो उलझ गए और देख लेने की धमकी देने लगे। कहासुनी होने पर मामला बढ़ा तो प्रधान ने बीच-बचाव कर शांत कराया।दहशतजदा हैं गांव के लोग, पुलिस कर रही गश्तबुधवार को हुई घटना में घायल हुए युवक के साथ ही राजकिशोर के स्वजन दहशतजदा हैं। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े वारदात करने वाले तीन आरोपित ही अभी पकड़े गए हैं। उन्हें डर है कि फरार आरोपित कहीं कोई घटना न कर दें। एहतियात के तौर पर बड़हलगंज थाना पुलिस गांव में गश्त कर रही है।


Source: Dainik Jagran July 28, 2023 11:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */