Gorakhpur News : धर्म परिवर्तन कराकर की शादी, फिर दूसरी लड़की से भी किया निकाह - News Summed Up

Gorakhpur News : धर्म परिवर्तन कराकर की शादी, फिर दूसरी लड़की से भी किया निकाह


गोरखपुर (ब्यूरो)।आरोपी ने जबरन महिला का धर्म परिवर्तन करवाया फिर निकाह कर शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के गर्भवती हो जाने पर जबरन गर्भपात भी करवाया। इस बीच आरोपी ने दूसरी लड़की से भी निकाह कर लिया। पहली पत्नी की शिकायत पर थाना राजघाट पुलिस ने लव-जिहाद में मुकदमा दर्ज कर आरोपी खुर्शीद को अरेस्ट कर लिया।विश्वास में लेकर किया धोखाएसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया की पीडि़त महिला हिंदू धर्म की है। जिसकी शादी वाराणसी में हुई थी। उसकी एक 3 वर्ष की बेटी भी है। लगभग 2 वर्ष पूर्व महिला का पति उससे अलग होकर दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद महिला अपने गृह जनपद गोरखपुर में रहने लगी। महिला अपने और अपनी बच्ची के जीवन यापन के लिए नौकरी की तलाश कर रही थी। नौकरी नहीं मिली तो आर्केस्ट्रा जागरण टीम में काम करने लगी। उसी टीम में महराजगंज, सोनौली थाना क्षेत्र के वार्ड नं। 10 रामजनकी नगर का रहने वाला खुर्शीद हाशमी उर्फ केडी ट्रंपपैड बजाता था। खुर्शीद ने पीडि़त महिला को अपने विश्वास में ले लिया। उसकी आपबीती पर हमदर्दी जताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेपमहिला धर्मपरिवर्तन के लिए तैयार नहीं थी। जिसके बाद खुर्शीद ने एक दिन महिला को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला ने वीडियो मिटाने को कहा तो खुर्शीद ने जल्द शादी की बात कहकर तुर्कमानपुर के एक किराए के मकान में महिला और उसकी बच्ची को ठहरा दिया। महिला को मजबूरी में उसकी बात पर विश्वास करना पड़ा।मजबूरी का फायदा उठाकर कराया धर्म परिवर्तनजिसके बाद महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर खुर्शीद ने जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह किया, और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। एसपी सिटी ने बताया की महिला की तहरीर पर थाना राजघाट में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी जिसे थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।


Source: Dainik Jagran June 27, 2023 18:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */