Gurugram Retired Soldier Cyber Fraud - News Summed Up

Gurugram Retired Soldier Cyber Fraud


Hindi NewsLocalHaryanaGurugramGurugram Retired Soldier Cyber Fraud | Sachin Tendulkar Oil Shares Scamगुरुग्राम में रिटायर्ड फौजी से ₹8.67 लाख हड़पे: सचिन तेंदुलकर का दिखाया विज्ञापन, शेयर मार्केट में राशि लगाने का दिया लालचगुरुग्राम 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटो।गुरुग्राम शहर में साइबर ठगों ने अब मशहूर हस्तियों के नाम का सहारा लेकर आम लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला थाना साइबर साउथ में सामने आया है। जहां भारतीय सेना से सेवानिवृत्त एक पूर्व फौजी के साथ शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 8 लाख 67 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई।शिकायतकर्ता विजयपाल यादव निवासी गांव टिकली ने पुलिस को बताया कि वह फेसबुक पर विज्ञापन देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तस्वीर वाला एक लुभावना विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में दावा किया गया था कि शेयर बाजार में तेल (Oil) के शेयरों में पैसा लगाने पर निवेश की गई रकम बहुत कम समय में दोगुनी हो जाएगी।विज्ञापन के साथ एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर भी दिया गया था।तीन किस्तों में ठगी जीवनभर की कमाईविजयपाल यादव के अनुसार जब उसने नंबर पर संपर्क किया, तो उन्हें भारी मुनाफे का लालच दिया गया। ठगों ने उन्हें विश्वास में लेने के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जगह बैंक जाकर पैसे भेजने को कहा।पहली किस्त: 20 जनवरी 2026 को उसने अपने YES बैंक खाते से 17 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके तुरंत बाद उन्हें व्हाट्सएप पर बताया गया कि उनके पैसे बढ़कर 51 हजार रुपए हो गए हैं।दूसरी किस्त: मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने उनसे 15 लाख रुपए का रिटर्न देने का वादा किया। इसके चलते 28 जनवरी 2026 को पीड़ित ने अपने ICICI बैंक खाते से 5 लाख रुपए RTGS के जरिए ट्रांसफर कर दिए।तीसरी किस्त: ठग यहीं नहीं रुके उन्होंने 20 लाख रुपए के रिटर्न का लालच दिया। 29 जनवरी 2026 को विजयपाल ने फिर से अपने YES बैंक खाते से 3 लाख 50 हजार रुपए भेज दिए।प्रतीकात्मक फोटो।राशि मांगने पर असलियत आई सामनेकुल 8.67 लाख रुपए निवेश करने के बाद जब विजयपाल ने अपने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने और पैसों की मांग शुरू कर दी। तब उन्हें एहसास हुआ कि वह एक सुनियोजित साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत गृह मंत्रालय के NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई। जिसके बाद अब साइबर साउथ थाना पुलिस ने औपचारिक FIR दर्ज की है।मामले की जांच में जुटी पुलिसथाना साइबर साउथ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अब उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाल रही है, जिनका इस्तेमाल इस ठगी में किया गया।.


Source: Dainik Bhaskar March 26, 2026 05:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */