ढाई साल की बेटी की गला दबाकर हत्या करने वाली नेहा शर्मा मूल रूप से यूपी के बिजनौर की रहने वाली है।हरियाणा के गुरुग्राम में ढाई साल की मासूम बेटी अनिका की हत्या करने के बाद खुद का गला काटने वाली नेहा शर्मा के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि नेहा इसी साल जनवरी में यूपी के बिजनौर से पति आधार शर्मा के पास रहने गुरुग्राम आई थी।. इसके बाद से वह गुरुग्राम में रहना चाहती थी, ससुराल बिजनौर नहीं जाना चाहती थी और न ही पति को भेजना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति ने उससे कहा था कि तुम्हारे यहां आ जाने से परिवार और रिश्तेदार ताने मारते हैं, मुझे परिवार से अलग मत करो।पुलिस के मुताबिक, पति की इसी बात से नाराज नेहा ने सोमवार को खौफनाक कदम उठा लिया। पहले उसने अपनी मासूम बेटी को गला घोंट कर मौत की नींद सुला दिया और फिर कैंची से अपना गला भी काट लिया। उसने बेटी के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया, जिससे मासूम बच्ची की चीखें फ्लैट के कमरे की दीवारों में दब गईं।दिनभर कॉल रिसीव नहीं करने पर पति फ्लैट पर पहुंचा तो कमरे का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। उसका कहना है कि मामूली बात पर नेहा इतना बड़ा कदम उठा लेगी, वह सपने में भी सोच नहीें सकता था। वारदात के बाद पत्नी के प्रति उसका गुस्सा इतना था कि वह उसे अस्पताल में ही भर्ती छोड़ यूपी में अपने घर चला गया।आधार शर्मा और नेहा शर्मा वर्तमान में सूर्या विहार के सी-ब्लॉक में सुरजीत के मकान में सेकेंड फ्लोर पर रहते थे।पति की जुबानी, सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम…इसी साल जनवरी में गुरुग्राम आई थी पत्नी: आधार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से यूपी के बिजनौर जिले के कुम्हारपुरा गांव का रहने वाला है। गुरुग्राम की अमास स्किल वैचर्स कंपनी में नौकरी करता है। 4 साल पहले नेहा से उसकी शादी हुई थी। बेटी अनिका ढाई साल की थी। जनवरी में पत्नी नेहा भी उसके साथ रहने गुरुग्राम आ गई।आधार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से यूपी के बिजनौर जिले के कुम्हारपुरा गांव का रहने वाला है। गुरुग्राम की अमास स्किल वैचर्स कंपनी में नौकरी करता है। 4 साल पहले नेहा से उसकी शादी हुई थी। बेटी अनिका ढाई साल की थी। जनवरी में पत्नी नेहा भी उसके साथ रहने गुरुग्राम आ गई। दिन में पत्नी ने कॉल नहीं उठाई, लौटने पर पता चला: आधार शर्मा के मुताबिक, वर्तमान में वे सूर्या विहार के सी-ब्लॉक में सुरजीत के मकान में सेकेंड फ्लोर पर रहता है। सोमवार की सुबह वह नौ बजे घर से ड्यूटी पर चला गया। घर पर पत्नी और बेटी को ठीक ठाक छोड़कर गया था। दिन में अक्सर पत्नी कॉल करती थी, लेकिन उस दिन कोई कॉल नहीं आया।आधार शर्मा के मुताबिक, वर्तमान में वे सूर्या विहार के सी-ब्लॉक में सुरजीत के मकान में सेकेंड फ्लोर पर रहता है। सोमवार की सुबह वह नौ बजे घर से ड्यूटी पर चला गया। घर पर पत्नी और बेटी को ठीक ठाक छोड़कर गया था। दिन में अक्सर पत्नी कॉल करती थी, लेकिन उस दिन कोई कॉल नहीं आया। मेन दरवाजा बंद मिला, तोड़कर अंदर पहुंचा: आधार शर्मा ने बताया कि उसने पत्नी के नंबर पर कॉल की, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला और न ही कॉल उठाई। शाम को करीब चार बजे वह कंपनी से घर आया तो देखा तो घर का मेन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा काफी खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।आधार शर्मा ने बताया कि उसने पत्नी के नंबर पर कॉल की, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला और न ही कॉल उठाई। शाम को करीब चार बजे वह कंपनी से घर आया तो देखा तो घर का मेन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा काफी खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बेडरूम में बेटी और वाइफ बेहोश मिली: आधार शर्मा ने आगे बताया कि फिर मैंने फर्स्ट फ्लोर से मकान मालिक सुरजीत और उसके रिश्तेदार दीपक वर्मा को बुलाया। इसके बाद हमने दरवाजे की कुंडी तोड़ी। जब अंदर गए तो बेडरूम का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेडरूम में लड़की अनिका बेड पर पड़ी थी और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसकी आंखें बंद थी और जीभ बाहर निकली हुई थी। बेटी के नाक से झाग निकली हुई थी। जबकि पत्नी नेहा बेड पर पड़ी हुई थी, जिसकी गर्दन से खून निकल रहा था।आधार शर्मा ने आगे बताया कि फिर मैंने फर्स्ट फ्लोर से मकान मालिक सुरजीत और उसके रिश्तेदार दीपक वर्मा को बुलाया। इसके बाद हमने दरवाजे की कुंडी तोड़ी। जब अंदर गए तो बेडरूम का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेडरूम में लड़की अनिका बेड पर पड़ी थी और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसकी आंखें बंद थी और जीभ बाहर निकली हुई थी। बेटी के नाक से झाग निकली हुई थी। जबकि पत्नी नेहा बेड पर पड़ी हुई थी, जिसकी गर्दन से खून निकल रहा था। बेटी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर: आधार ने बताया कि मैं नेहा ओर अनिका को सेक्टर 10 सिविल अस्पताल लेकर गया, जहां पर डॉक्टर ने अनिका को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत घटना से दो-तीन घंटे पहले हो चुकी थी, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी है। उसके गले में गहरा घाव है। उसे अब एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि नेहा को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी पुलिस की जांच में सामने आया कि आधार शर्मा कुछ समय तक पत्नी के साथ फरीदाबाद में भी रहा था। वहां पर भी नेहा ने आपसी कहासुनी के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया था। हालांकि उस समय बेटी या पति को कोई नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं किया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि गुरुग्राम आने के बाद पति-पत्नी के बीच कभी-कभार किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती थी और बाद में दोनों के बीच सामान्य व्यवहार होता था। पति अपनी पत्नी व बेटी को हर सप्ताह घुमाने-फिराने भी ले जाता था।पति बोला- वाइफ ने बेटी को मारकर जघन्य अपराध कियाआधार ने कहा कि पत्नी नेहा ने मेरी बेटी अनिका की हत्या करने के बाद खुद भी अपनी गर्दन में चोट मारकर मरने
Source: Dainik Bhaskar April 08, 2026 19:48 UTC