Hansi Bike Protest Against Govt Policies - News Summed Up

Hansi Bike Protest Against Govt Policies


हांसी में केंद्र के खिलाफ कर्मचारी और मजदूर:हांसी में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और CITU ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।हांसी जिले में बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सीआईटीयू (CITU) ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों ने संयुक्त बैनर तले शहर में बाइक जुलूस निकाला, जो मुख्य बाजारों से होते हुए DC ऑफिस तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकार. राज्य कैशियर सुरेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित में फैसले ले रही है, जिससे आम जनता, कर्मचारी, मजदूर और किसानों की सुविधाएं छीनी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन्हीं नीतियों के विरोध में गुरुवार को पूरे देश में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।वृद्धावस्था पेंशन में कटौती पर सरकार को घेराहरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए यादव ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन में कटौती कर बुजुर्गों पर आर्थिक बोझ डाला गया है। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने, खाली पदों पर नियमित भर्ती करने और श्रम बोर्ड की बंद सुविधाओं को दोबारा शुरू करने की मांग की।हांसी में बाइक जुलूस निकालते सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और CITU के सदस्य।बोले- सांसद-विधायक पेंशन का लाभ ले रहेउन्होंने यह भी कहा कि सांसद और विधायक पेंशन का लाभ ले रहे हैं, जबकि कर्मचारियों को इससे वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। नेताओं ने सरकार से लेबर कानूनों में किए गए बदलाव और श्रमिक विरोधी फैसलों को तुरंत वापस लेने की अपील की।व्यापारियों और दुकानदारों से समर्थन मांगाउन्होंने कहा कि गुरुवार को सभी ट्रेड यूनियन, कर्मचारी, मजदूर और किसान लेबर शेड हांसी पर इकट्ठे होंगे। यहां से वे पैदल मार्च निकालेंगे और व्यापारियों व दुकानदारों से हड़ताल के समर्थन में बाजार बंद रखने की अपील करेंगे।


Source: Dainik Bhaskar February 11, 2026 09:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */