Hansi Panchayat Clash: Four Injured in Brick Attack During Meeting - News Summed Up

Hansi Panchayat Clash: Four Injured in Brick Attack During Meeting


हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती घायल।हांसी के ढाणी ठाकरियां गांव में विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंटों से हमला किया, जिसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।. जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बुधवार को हुई थी। गांव निवासी 60 वर्षीय लक्खी राम गांव की एक दुकान पर सामान लेने गए थे, जहां कुछ लोग ताश खेलते हुए बहस कर रहे थे। जब लक्खी राम ने उन्हें रोका, तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस दौरान करीब 38 वर्षीय मोहन घायल हो गए और उन्हें हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती घायल।पुलिस के पहुंचने पर हुआ समझौताइस विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को गांव की यादव धर्मशाला में एक पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि पंचायत के दौरान ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में दो सगे भाई सोनू और राजेश के साथ भतेरी भी घायल हो गईं। इन तीनों को भी उपचार के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि यह गांव का आपसी विवाद था। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। यह समझौता गुरुवार शाम को हुआ।


Source: Dainik Bhaskar March 05, 2026 13:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */