Happy Birthday Yuzvendra Chahal : शतरंज को छोड़ क्रिकेट में बनाया करियर, टी20 में सबसे तेज विकेटों की हाफ सेंचुरी लगाने का है रेकॉर्ड - News Summed Up

Happy Birthday Yuzvendra Chahal : शतरंज को छोड़ क्रिकेट में बनाया करियर, टी20 में सबसे तेज विकेटों की हाफ सेंचुरी लगाने का है रेकॉर्ड


इकलौता भारतीय जिसने चेस और क्रिकेट में भारत का किया प्रतिनिधित्व युजवेंद्र चहल एकमात्र ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने चेस और क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। चेस में स्पॉन्सर नहीं मिलने के कारण चहल ने क्रिकेट में कदम रखा।साल 2011 में चैंपियंस लीग में मचाया था धमाल चहल पहली पर तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 2011 चैंपियंस लीग टी20 फाइनल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।टी20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय हैं चहल युजवेंद्र चहल टी20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय हैं। इसके अलावा वह टी20 में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय हैं।चहल के नाम 159 इंटरनैशनल विकेट दर्ज हैं चहल ने भारत की ओर से 104 इंटरनैशनल मैचों में कुल 159 शिकार किए हैं। उन्होंने 56 वनडे में 97 जबकि 48 टी20 में 62 विकेट चटकाए हैं।साल 2009 में सबसे अधिक 34 विकेट चटकाए युजवेंद्र साल 2009 में अंडर-19 कूच बेहार ट्रोफी में सर्वाधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने नेशनल अंडर-19 कूच बेहार ट्रोफी में सबसे अधिक 34 विकेट चटकाए थे।चहल ने 2009 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रखा कदम दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इंदौर के खिलाफ साल 2009 में हरियाणा की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था।


Source: Navbharat Times July 23, 2021 05:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */