हरिद्वार में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई:प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती हुई ।हरिद्वार जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और घटतौली के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर दो गैस वितरण वाहनों में कम वजन वाले स. लगातार चल रहा है अभियानजिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी हालत में घरेलू गैस का उपयोग व्यापारिक प्रतिष्ठानों में नहीं होने दिया जाएगा और घटतौली पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासाजिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल के अनुसार, आज क्षेत्र निरीक्षण के दौरान नवोदय नगर चौक पर गैस वितरण कर रहे दो वाहनों को रोका गया। ये वाहन सत्य इण्डेन गैस सर्विस, रोशनाबाद से संबंधित थे।जब टीम ने दोनों वाहनों (UK-08-CB-0180 और UK-08-CB-7564) की जांच की, तो उनमें कुल 68 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए। सभी सिलेंडरों को नीचे उतारकर उनका वजन किया गया, जिसमें से 18 सिलेंडर मानक से कम वजन के पाए गए।सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्जकम वजन वाले सभी 18 सिलेंडरों को तत्काल जब्त कर श्री बालाजी भारत गैस सर्विस, शिवालिक नगर की सुपुर्दगी में दिया गया। इसके साथ ही दोनों वाहन चालकों— • विकास कुमार (पुत्र इसम सिंह) • नवीन कुमार (पुत्र नक्कल सिंह, निवासी जगजीतपुर)के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।एजेंसी पर भी कार्रवाई की तैयारीप्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गैस एजेंसी स्वामी को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।टीम में शामिल रहे अधिकारीइस पूरी कार्रवाई में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देव चन्द, पूर्ति निरीक्षक प्रकाश और पूर्ति निरीक्षक अरुण सैनी सहित विभाग की टीम मौजूद रही।प्रशासन का सख्त संदेशजिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आम जनता को मिलने वाली जरूरी वस्तुओं में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।
Source: Dainik Bhaskar March 21, 2026 14:34 UTC