उनका कहना था कि जब अस्पताल हरीश राणा को लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस वालों ने कहा कि छलाँग क्यों लगा. हालांकि हरीश के पिता ने पुलिस केस किसी के ऊपर नहीं किया. हरीश राणा की लंबाई छह फिट के आसपास थी और बहुत अच्छा एथलीट था. देश के सबसे अच्छे अस्पतालों में हरीश राणा को लेकर परिवार गया.लेकिन चारों तरफ से निराशा भरा जवाब मिलने के बाद फिर सुप्रीम कोर्ट में इच्छा मृत्यु के लिए वो गए. विडंबना देखिए इच्छा मृत्यु के कागजात पर भी देखभाल हरीश राणा का सबसे ज़्यादा ख्याल रखने वाली उसकी माँ को करना पड़ा.
Source: NDTV March 25, 2026 01:44 UTC