Haryana CM Arrival Rain Taunt: BJP Minister vs Congress MLA - News Summed Up

Haryana CM Arrival Rain Taunt: BJP Minister vs Congress MLA


बारिश पर भाजपा मंत्री-कांग्रेस MLA आमने सामने:विधायक जस्सी पेटवाड़ व मंत्री श्रुति चौधरी।हरियाणा में भाजपा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और हिसार की नारनौंद विधानसभा से कांग्रेस MLA जस्सी पेटवाड़ आमने-सामने आ गए हैं। जस्सी पेटवाड़ ने एक पोस्ट डाली। जिसमें मंत्री श्रुति चौधरी की तोशाम रैली में भाषण की वीडियो डाली गई है। इसको लेकर दोनों आमन. बता दें कि 31 मार्च को तोशाम में उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 के शुभारंभ अवसर पर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे। सीएम के कार्यक्रम के दौरान बारिश भी हुई।इसी रैली में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने भाषण देते हुए कहा था कि "प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी आपका यहां पर भी आना जब होता है। मैं देखती हूं कि इंद्र देव हमेशा खुश होते हैं और हमेशा पानी बरसता है।"विधायक जस्सी पेटवाड़ द्वारा डाली गई पोस्ट।बारिश ने किसानों की सालभर की मेहनत की बर्बादइसी वीडियो को हिसार के नारनौंद विधानसभा से विधायक जस्सी पेटवाड़ ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एडिट करके पोस्ट किया। जिसमें श्रुति चौधरी के भाषण के नीचे एक ओलावृष्टि की वीडियो भी लगाई गई है।इस पोस्ट के साथ विधायक जस्सी पेटवाड़ ने लिखा कि “इस बारिश ने किसान की साल भर की मेहनत बर्बाद कर दी, लेकिन मंत्री और सीएम को इसमें भी खुशी नजर आ रही है, जमीन की हकीकत से इतनी दूरी क्यों।31 मार्च को भिवानी के गांव लेघां में हो रही ओलावृष्टि का दृश्य।विभागीय आंकड़ों के अनुसार हुई बारिशबता दें कि विभागीय आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च सुबह 8 बजे से 1 मार्च सुबह 8 बजे तक भिवानी, बवानीखेड़ा व तोशाम ब्लॉक में बूंदाबांदी हुई। वहीं खंड सिवानी में 8 एमएम, लोहारू में 6 एमएम व बहल में 6 एमएम दर्ज की गई, जबकि जिले के कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 09:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */