पानीपत, पंचकूला और सोनीपत में 1-1 नया मामला आया सामने1 मरीज ठीक होकर घर पहुंचा अब तक कुल 42 मरीज हुए ठीकदैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 04:33 PM ISTपानीपत. हरियाणा में लॉकडाउन का दूसरा पड़ाव जारी है। इस बीच कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।बुधवार को प्रदेश में 6 मरीजों का इजाफा हो गया। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 191 हो गई है। नूंह में 3 मरीज मिले हैं, जबकि पानीपत, पंचकूला और सोनीपत में 1-1 मरीज सामने आया है। वहीं गुरुग्राम से 1 मरीज स्वस्थ होकर घर चला गया। अब तक कुल 41 मरीज ठीक हुए हैं।तीन नए केसों के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 48नूंह में बुधवार को तीन नए मामले आने से यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 48 हो गई। जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण की नूंह व ईंडरी ब्लॉक में एंट्री हुई है। यहां के गांव बारोटा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस के अलावा पुन्हाना ब्लॉक में भी एक पॉजिटिव केस आया है। इन क्षेत्रों में न तो जमातियों का कोई हस्तक्षेप था और न ही कोई व्यक्ति बाहर से आया था। जिला प्रशासन ने इन गांवों को सील कर दिया है। संक्रमित मरीजों के परिजनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इनसे जुड़े लोगों की हिस्ट्री निकाली जा रही है।पंचकूला में सेक्टर-15 की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आईपंचकूला में सेक्टर-15 की रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। पंचकूला में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। संक्रमित महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इसके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस कर रहा है।पानीपत में एक कंबाइन कर्मचारी मिला पॉजिटिवपानीपत में पहली बार एक ऐसा पॉजिटिव केस सामने आया है, जिसमें कोरोना का कोई लक्षण दिखाई नहीं दिया। न खांसी, न जुकाम और न ही सांस लेने में कोई दिक्कत थी। लेकिन जब जांच हुई तो युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। युवक की ट्रैवल हिस्ट्री थी। मूलरूप से करनाल के रसूलपुर गांव का रहने वाला यह युवक 9 अप्रैल को कंबाइन (फसलों को काटने की मशीन) लेकर मध्यप्रदेश से आया था। यहां जीटी रोड पर नांगलखेड़ी के पास करनाल के ही 4 दोस्तों के साथ पकड़ा गया। 11 अप्रैल को जांच के लिए उसका सैंपल लिया था। 14 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इस केस में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। कोरोना पॉजिटिव 38 वर्षीय युवक को 17 अन्य लोगों के साथ ईएसआई अस्पताल के 24 बेड वाले एक ही वार्ड में भर्ती किया गया था। सभी एक ही टॉयलेट यूज कर रहे थे।प्रदेशभर में जिलों की ये है स्थितिराज्य में कुल संक्रमित का आंकड़ा 191 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 48 मरीजों नूंह के हैं। गुरुग्राम में 32, फरीदाबाद में 33, पलवल में 29, अम्बाला में 7, करनाल में 6, पंचकूला में 6, पानीपत में 5, सिरसा में 4, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और रोहतक, चरखी-दादरी और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है।हरियाण में 191 संक्रमित में से 116 जमातीहरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 116 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 38 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 28, गुरुग्राम में 15, अम्बाला में 5, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 17, पंचकूला में 3, यमुनानगर 3, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1, सोनीपत 1 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।10 विदेशी 64 बाहरी राज्यों के संक्रमितहरियाणा में मिले संक्रमित मरीजों में 10 विदेशी और 64 बाहरी राज्यों के हैं। इनमें श्रीलंका से 6, नेपाल, थाइलैंड, इंडोनेशिया व साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 11, हिमाचल प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 7, पचिश्म बंगाल के 4, केरला के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, आंध्र प्रदेश से 2, महाराष्ट्र के 6, जम्मू के 3, मध्यप्रदेश के 2 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक नागरिक संक्रमित है।42 मरीज ठीक होकर पहुंचे घरअभी तक 42 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में ही हैं। यहां से 17 मरीज, पानीपत में 4, करनाल में 3, सिरसा में 2, फरीदाबाद में 8, पंचकूला में 2, हिसार में 1, भिवानी में 1, अम्बाला में 2, सोनीपत में 1 और पलवल में 1 मरीज ठीक हुआ है।
Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 08:05 UTC