Himachal News: Bilaspur Minor Girl rape - News Summed Up

Himachal News: Bilaspur Minor Girl rape


हिमाचल में 5 साल की बच्ची का रेप, तनावपूर्ण माहौल:आरोपी के घर के बाहर देर रात जुटी आक्रोशित भीड़।हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक विशेष समुदाय के नाबालिग किशोर द्वारा पांच साल की मासूम से रेप के बाद आज क्षेत्र में दिनभर तनावपूर्ण माहौल रहा। इसे देखते हुए डीसी बिलासपुर ने सर्वधर्म राष्ट्रीय मंच के साथ एक मीटिंग की। इसमें सभी से शांति बनाए रखने की. डीसी राहुल कुमार ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नाबालिग से दुष्कर्म के बाद डीसी बिलासपुर सर्वधर्म राष्ट्रीय मंच के साथ एक मीटिंग करते हुए।बता दें कि बीते कल बिलासपुर में एक मासूम से दुष्कर्म का मामला पेश आया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को बीती शाम को ही हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार- बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में बीते कल 15 साल का किशोर एक बच्ची को बहला-फुसलाकर खेतों की ओर ले गया। आरोप है कि इस दौरान उसने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची के पिता ने आरोपी को देख लिया। इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की।इसके बाद इलाके में जब यह खबर फैली तो स्थानीय लोग देर शाम आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की। घर के दरवाजे-खिड़कियां और शीशे तोड़ दिए और बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी।आरोपी के घर के बाहर देर रात खड़ी भीड़।देर रात तक घर के बाहर हंगामादेर रात तक आरोपी के घर के बाहर हंगामा चलता रहा। आक्रोशित जनता आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करती रही। पुलिस ने मुश्किल से लोगों को शांत किया और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही गांव के है। किशोर भी 10वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।बिलासपुर में पीड़िता के घर की तरफ जाते हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।विश्व हिंदू परिषद के लोग जुटेइस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। आज सुबह से ही विश्व हिंदू परिषद और बदरंग दल के बड़ी संख्या में लोग पीड़ित बच्ची के घर के बाहर जुटे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।


Source: Dainik Bhaskar March 07, 2026 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */