हिमाचल में अप्रैल में सामान्य से 142% ज्यादा बारिश:शिमला के रिज पर हल्की बारिश में छाता लेकर टूरिस्ट और लोकल।हिमाचल की राजधानी शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग (IMD) ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा और शिमला जिला के कुछेक क्षेत्रों में आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने का पूर्वानुमान लगाया है। इन पांच ज. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 12 अप्रैल को भी लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और कांगड़ा के अधिक ऊंचे भागों में हल्की बूंदाबांदी के आसार है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।13-14 अप्रैल को पूरी तरह साफ रहेगा मौसमराज्य में 13 और 14 अप्रैल को मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। इन दो दिनों के दौरान अच्छी धूप खिलेगी और ठंड से राहत मिलेगी। 15 अप्रैल को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इस दिन अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 16 अप्रैल को अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम खराब रहेगा।बीते 24 घंटे में तापमान में 3.2 डिग्री का उछालवहीं बीते 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने के बाद प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री का उछाल जरूर आया है, लेकिन राज्य का औसत अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 2.7 डिग्री कम है।कांगड़ा का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री कम के साथ 26.0 डिग्री, नाहन का 5.4 डिग्री कम के साथ 24.3 डिग्री, ऊना का 4.4 डिग्री कम के साथ 28.4 डिग्री और धर्मशाला का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम के साथ 22.0 डिग्री सेल्सियस है।एक से 10 अप्रैल तक हुई ज्यादा बारिशप्रदेश में अप्रैल माह के दौरान अब तक सामान्य से 142 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार एक से 10 अप्रैल तक 22.9 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 55.4 मिलीमीटर बादल बरस चुके है।
Source: Dainik Bhaskar April 11, 2026 03:42 UTC