Horoscope Today, आज का राशिफल 29 अगस्त शनिवार को चंद्रमा का संचार सांयकाल के समय शनि देव की राशि मकर में हो रहा है। सांयकाल से पहले तक चंद्रमा बृहस्पति की राशि धनु में रहेंगे। ऐसे में दो ग्रहों के बीच गोचर करते हुए चंद्रमा तुला राशि पर मेहरबान हो रहा है। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानें।आज माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी चिंताएं खत्म होंगी। राजनीति से संबंधित व्यक्ति का खुलकर सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी ख्याति में विस्तार होगा। छात्रों को अपनी योग्यता परखने का अवसर भी प्राप्त होगा। सांयकाल के समय कोई रूका काम बनने की संभावना है। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
Source: Navbharat Times August 28, 2020 21:56 UTC