Todays horoscope 24 जुलाई शनिवार को चंद्रमा शनि के साथ शनि की राशि मकर में मौजूद रहेंगे। शनि और चंद्रमा के संयोग से आज का दिन मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तारीफ मिलेगी। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि यह यात्रा सामान्य लाभप्रद ही रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। आज आय की तुलना में खर्च अधिक होने के योग हैं। व्यापार करते हैं तो आज हो सकता है कि किसी पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ जाए। रिश्तेदारों को लेकर तनाव और उलझन की स्थिति बनी ही रहेगी। भाग्य स्कोर : 60 प्रतिशत
Source: Navbharat Times July 23, 2021 23:26 UTC