Horoscope Today, आज का राशिफल 25 दिसंबर दिन शुक्रवार को क्रिसमस और गीता जंयती के साथ ही मोक्षदा एकादशी मनाई जा रही है। पंचांग की गणना के अनुसार, आज मेष राशि में मंगल और चंद्र का शुभ संयोग बना हुआ है। शनि और गुरु मकर राशि में, शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में जबकि राहु वृष राशि में होंगे। इन स्थितियों में आज आप सभी के लिए दिन कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे…महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। बिजनस यात्राएं लाभप्रद रहेंगी। छात्रों की क्षमता का विकास होगा। पारिवारिक रिश्तों में नई ताजगी आएगी और जीवनसाथी से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय में भी वृद्धि होगी। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है और योजनापूर्ति से लाभ होगा। यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं तो वहां जाना सार्थक हो सकता है। किसी से कोई वादा भी नहीं करें। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
Source: Navbharat Times December 24, 2020 21:56 UTC