Hindi NewsLocalBiharOxygen Cylinder Plant Built In IGIMS; Ravishankar Prasad Inauguration In IGIMS; Bihar Bhaskar Latest NewsIGIMS में बना ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट: कोरोना की दूसरी लहर में जहां ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे थे मरीज, वहां अब एक मिनट में तैयार होगा 233 लीटरपटना 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकभाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया उद्घाटन।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा बिहार के सभी जिलों के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्थाIGIMS में अब ऑक्सीजन की समस्या नहीं होगी। अब यहां एक मिनट में 233 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगा। इससे एक दिन में 50 डी टाइप के सिलेंडर भरे जा सकेंगे। रविवार को पूर्व मंत्री और एमपी रविशंकर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया है। कोरोना की दूसरी लहर में IGIMS में ही मरीजों को ऑक्सीजन के लिए के लिए तड़पना पड़ा था। प्रशासन भी व्यवस्था करने में फेल हो गया था।अब नहीं होगी ऑक्सीजन की समस्यापूर्व मंत्री MP रवि शंकर प्रसाद ने ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के दौरान कहा कि IGIMS का ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट 233 लीटर एक मिनट में ऑक्सीन तैयार करेगा। इससे एक दिन में 50 D टाइप का सिलेंडर एक दिन में नेचुरल ऑक्सीजन भरा जा सकता है। इससे लगभग 50 लोगों को प्रतिदिन ऑक्सीजन 24 घंटे दिया जा सकता है। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।बिहार का पहला ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांटस्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि IGIMS में बिहार का पहला ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है। इससे तीसरे लहर का ऑक्सीजन की व्यवस्था की शुरुआत हो गई है। उन्होने कहा हर जिले में हर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था हो जाएगी। इसके साथ ही और भी सरकारी अस्पताल में कुल मिलाकर बिहार के अंदर 122 जेनरेटर प्लांट 30 अगस्त तक तैयार हो जाएगा। क्रयोजनिक ऑक्सीजन प्लांट भी 20KL का IGIMS में लगने वाला है जिसमें पहले 20KL का इसी महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा और इससे ऑक्सीजन मिलने से IGIMS के लगभग 50% ICU में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन से इसी प्लांट से मिलना शुरू हो जाएगा।जल्द ही होगा 12 सौ बेड के भवन का शिलान्यासस्वास्थ्य मंत्री ने कहा IGIMS के 1200 बेड का हॉस्पिटल का शिलान्यास भी जल्दी ही CM से समय लेकर निश्चित किया जाएगा। इसका फायदा बिहार के लोगों को अस्पताल बनते ही मिलने लगेगा। IGIMS के निदेशक डॉ NR विश्वास ने बताया कि उनकी कोशिश है कि तीसरी लहर से पहले IGIMS को ऑक्सीजन पूरी तरह से इंटरनल रिसोर्स से ही मिलने लगे।मरीजों को कम खर्च में इलाज की व्यवस्थाIGIMS के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने कहा कि संस्थान में मरीजों को पूर्ण रूप से अपने ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन देने की व्यवस्था हो रही है। संस्थान में मरीजों का कम खर्च पर इलाज होता है। अब कोशिश है कि किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की समस्या नहीं होने पाए। मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऐसे में तीसरी लहर का पूर्ण रूप से मुकाबला तो होगा ही साथ ही दूसरे अन्य बीमारी के मरीजों को भी काफी राहत होगी। ऑक्सीजन और बेड की पूरी व्यवस्था है। इसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। अब कोशिश होगी कि मरीज को इमरजेंसी से लौटना नहीं पड़े।
Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 12:45 UTC