IGNOU New Courses 2021: इग्नू ने डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम लॉन्च किया, शिक्षा राज्य मंत्री कल करेंगे PGDSS कोर्स का शुभारंभIGNOU New Courses 2021 डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा की अवधि एक वर्ष है और न्यूनतम पात्रता मानदंड किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है। डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।IGNOU New Courses 2021: इग्नू के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज (SOJNMS) ने ओपन एंड डिस्टेंस मोड के माध्यम से डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा (PGDIDM) प्रोग्राम लॉन्च किया है। नेशनल वर्चुअल लॉन्च आज, 23 जुलाई 2021 को एक वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से किया गया, जिसे YouTube - https://youtu.be/Kbu4u9fpp9w और IGNOU के FB पेज (https://www.facebook.com/OfficialPageIGNOU) के माध्यम से उपलब्ध कराया गया।लॉन्च में प्रमुख मीडिया उद्योग के विशेषज्ञों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने देश में बढ़ रहे मोबाइल और इंटरनेट की पैठ के साथ डिजिटल मीडिया के विकास और तकनीक के साथ मीडिया में पिछले कुछ वर्षों में कैसे बदलाव आया है, इस पर चर्चा की। वहीं, प्रो. राजकुमार रंजन सिंह, माननीय राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय, ऑनलाइन प्रोग्राम पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन सस्टेनेबिलिटी साइंस (PGDSS)) का शुभारंभ करेंगे और इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम इग्नू के इंटर-डिसिप्लिनरी एंड ट्रांस-डिसिप्लिनरी स्टडीज स्कूल द्वारा शुरू किया गया है। इसे ऑनलाइन मोड के माध्यम से पेश किया जा रहा है।इंटरनेशनल वर्चुअल लॉन्च कल, यानी 24 जुलाई, 2021 को सुबह 9.30 बजे किया जाएगा। लॉन्चिंग कार्यक्रम में प्रो. नागेश्वर राव, वीसी इग्नू, प्रो. एकलव्य शर्मा, वीसी टेरी स्कूल ऑफ एडवांस स्टडीज और प्रो. सिंह, एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय और इग्नू व स्कूल के अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल रहेंगे।पीजीडीएसएस प्रोग्राम मुख्य रूप से सतत विकास की उत्पत्ति और सिद्धांतों, इसके उपकरणों, कार्यान्वयन और मूल्यांकन रणनीतियों पर समग्र रूप से केंद्रित है। इग्नू की ओर से YouTube लिंक https://www.youtube.com/watch?v=kDooRqvnU7A या इग्नू के फेसबुक पेज, https://www.facebook.com/OfficialPageIGNOU के माध्यम से लॉन्च में शामिल होने की अपील की गई है।
Source: Dainik Jagran July 23, 2021 12:22 UTC