भारत और न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू हो जा रही है. भारत और न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand 1st T20) के बीच तीन टी-20 6 फरवरी, 8 फरवरी और 10 फरवरी को खेला जाएगा. गुप्टिल की जगह आलराउंडर जिमी नीशाम लेंगे जो भारत के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के अंतिम दो मैचों में खेले थे. दूसरा मैच आकलैंड के ईडन पार्क में आठ फरवरी और अंतिम मैच हैमिल्टन में 10 फरवरी को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम में युवा आलरांडर डेरिल मिशेल को भी शामिल किया गया है जो टीम के पूर्व कोच जान मिशेल के बेटे हैं.
Source: NDTV February 05, 2019 05:26 UTC