उदहारण के लिए सेमीफाइनल में दुबे को नंबर 4 पर बैटिंग के लिए भेजा गया था जिसने मैच को पलट दिया था. गंभीर के इस फैसले ने मैच को बदलने का काम किया, दुबे ने 25 गेंद पर 43 रन बनाए थे. बता दें कि दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में दुबे ने एक बेहतरीन पारी खेली थी और मैच को बदल दिया था. गंभीर का 'तुरुप का इक्का'अब फाइनल में दुबे का इस्तेमाल गंभीर कैसे करते हैं यह देखने लायक होगा. दरअसल, न्यूजीलैंड के खेमे में दो लेफ्टआर्म स्पिनर हैं..सैंटनर और रचिन रविंद्र..ऐसे में दुबे को ऊपर भेजने के ज्यादा आसार नजर आ रहे हैं.
Source: NDTV March 08, 2026 11:49 UTC