IND vs WI Highlights: संजू सैमसन की आतिशी पारी, सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड से होगा भारत का सामना - News Summed Up

IND vs WI Highlights: संजू सैमसन की आतिशी पारी, सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड से होगा भारत का सामना


India vs West Indies Highlights: भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की। भारत की ओर से संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए।दोनों टीमों के लिए अहम है यह मैच196 रन के टारगेट को टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। भारत की जीत के हीरो भी संजू सैमसन रहे। संजू ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 27 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए।भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्‍टन चेज ने 40 रन बनाए। कप्‍तान शाई होप ने 32 रन की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्‍डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies T20 World Cup Super 8 Highlights: टी20 विश्‍व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम का सामना वेस्‍टइंडीज से हुआ यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स स्‍टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच में वेस्‍टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की।1 Mar 2026 10:51:33 PM India vs West Indies LIVE: भारत की जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की है। इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने सेंमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली और नाबाद 97 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।1 Mar 2026 10:42:34 PM India vs West Indies LIVE: आधी टीम लौटी पवेलियन आधी भारतीय टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके लगाए। अब संजू का साथ देने के लिए शिवम दुबे मैदान पर आए हैं।1 Mar 2026 10:22:03 PM India vs West Indies LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा ड्रिंक्‍स ब्रेक के बाद भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा कैच आउट हुए। तिलक ने 15 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। जेसन होल्‍डर की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने उनका कैच लपका। अब हार्दिक पांड्या बल्‍लेबाजी करने आए हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन है।1 Mar 2026 9:56:26 PM India vs West Indies LIVE: भारतीय टीम को लगा तीसरा झटका 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को बड़ा झटका लगा। अपना पहला ओवर करने आए शमर जोसेफ ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। स्‍काई ने 16 गेंदों पर 18 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका और 1 छक्‍का लगाया।1 Mar 2026 9:52:30 PM India vs West Indies LIVE: संजू सैमसन का अर्धशतक संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। उन्‍होंने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। वह अब तक 6 चौके और 3 छक्‍के लगा चुके हैं। संजू और सूर्या के बीच 50 से ज्‍यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 10 ओवर के बार भारतीय टीम का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन है। भारत को अगले 10 ओवर में जीत के लिए 98 रन चाहिए।1 Mar 2026 9:32:25 PM India vs West Indies LIVE: पावरप्‍ले समाप्‍त 6 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन है। संजू सैमसन 13 गेंदों पर 24 और सूर्यकुमार यादव 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पवेलियन लौट चुके हैं।1 Mar 2026 9:24:30 PM India vs West Indies LIVE: भारत को लगे 2 झटके भारतीय टीम मुश्किल में फंस गई है। अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन कैच आउट हुए। 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में ईशान ने हेटमायर को कैच थमा दिया। ईशान ने 6 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके लगाए।1 Mar 2026 9:16:38 PM India vs West Indies LIVE: अभिषेक शर्मा आउट बड़े लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 2 चौकों की मदद से 11 गेंदों पर 10 रन बनाए। अकील हुसैन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक ने शिमरोन हेटमायर को कैच थमा दिया। अब ईशान किशन मैदान पर आए हैं।1 Mar 2026 9:01:57 PM India vs West Indies LIVE: भारत की सलामी जोड़ी मैदान पर भारतीय टीम अब 196 रन चेज करने उतरी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन मैदान पर आ चुके हैं। वेस्‍टइंडीज की ओर से अकील हुसैन पहला ओवर कर रहे हैं। भारत को अगर यह मैच जीतना है तो सलामी जोड़ी को अच्‍छी शुरुआत देनी होगी।1 Mar 2026 8:48:53 PM India vs West Indies LIVE: वेस्‍टइंडीज ने बनाए 195 रन टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्‍टन चेज ने 40 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्‍डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से बुमराह ने 2 और वरुण-हार्दिक ने 1-1 विकेट लिया।1 Mar 2026 8:17:38 PM India vs West Indies LIVE: हार्दिक ने चटकाया विकेट ब्रेक के बाद हार्दिक पांड्या के विकेट का खाता खुल गया है। हार्दिक पांड्या ने अपने स्‍पैल के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ही शेरफेन रदरफोर्ड को पवेलियन भेजा। विकेट के पीछे संजू सैमसन ने यह कैच लिया। शेरफेन रदरफोर्ड ने 1 छक्‍के की मदद से 9 गेंदों पर 14 रन बनाए।1 Mar 2026 8:12:58 PM India vs West Indies LIVE: 14 ओवर का खेल समाप्‍त 14 ओवर का खेल अब समाप्‍त हो गया है। वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन है। शेरफेन रदरफोर्ड 14 और रोवमैन पॉवेल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट लिया है।1 Mar 2026 8:05:53 PM India vs West Indies LIVE: भारतीय टीम की वापसी जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की वापसी करा दी है। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्‍होंने शिमरोन हेटमायर का विकेट चटकाया। ओवर की 5वीं गेंद पर बुमराह ने रो


Source: Dainik Jagran March 01, 2026 14:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */