Hindi NewsSportsCricketIPL 2026 Mumbai Indians MI Vs KKR Jasprit Bumrah Mitchell Santner Will Jacksबुमराह मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े: पांच दिनों से BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे, KKR के खिलाफ पहला मैच खेल सकते हैंस्पोर्ट्स डेस्क 1 दिन पहलेकॉपी लिंकजसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस (MI) टीम से जुड़ गए हैं। खबरों के मुताबिक, वे शुक्रवार शाम टीम होटल पहुंचे। बुमराह रविवार को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेल सकते हैं।बुमराह पिछले पांच दिनों से बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में थे और अपने फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट पर काम कर रहे थे।टीम के दूसरे टॉप विकेट टेकर बुमराह ने 2013 में MI के लिए डेब्यू किया था और तब से वे टीम के सबसे अहम गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 148 मैचों में 186 विकेट लिए हैं। वे मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 की खिताबी जीत में बड़ी भूमिका निभाई है।पिछले सीजन शुरुआती 4 मैचों में नहीं खेले थे बुमराह पिछले सीजन में शुरुआती चार मैच नहीं खेल पाए थे। टीम उन मुकाबलों में से तीन हार गई थी। हालांकि मुंबई इंडियंस किसी तरह प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही, लेकिन टीम चौथे स्थान पर ही रह सकी।विल जैक्स और सैंटनर अब तक नहीं जुड़े MI टीम के विल जैक्स और मिचेल सैंटनर अभी तक स्क्वॉड से नहीं जुड़े हैं। दोनों खिलाड़ी 27 मार्च को हुए जरूरी प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति के पीछे इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल और आराम को वजह माना जा रहा है। खासकर सैंटनर हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी कर रहे थे और उन्हें सीरीज के बाद ब्रेक दिया गया था।हेड टु हेड में मुंबई का पलड़ा भारी मुंबई इंडियंस का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में MI ने 24 मैच जीते हैं, जबकि KKR को 11 जीत मिली है।------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़े…IPL की शुरुआत आज से:बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRHIPL के 19वें सीजन का आगाज आज से होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। बेंगलुरु ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम छठे नंबर पर रही। पूरी खबर….
Source: Dainik Bhaskar March 28, 2026 19:43 UTC