IPO News: बस कुछ घंटे और… बंद हो जाएंगे ये आईपीओ, यहां जानें GMP से लेकर प्राइस बैंड तक हर एक डिटेल - News Summed Up

IPO News: बस कुछ घंटे और… बंद हो जाएंगे ये आईपीओ, यहां जानें GMP से लेकर प्राइस बैंड तक हर एक डिटेल


IPO News: इस हफ्ते आए तीन मेनबोर्ड आईपीओ की आज लास्ट डेट है। इन तीनों ही आईपीओ में आप आज शाम 5 बजे तक निवेश कर सकते हैं। इन तीन मेनबोर्ड आईपीओ में साई पैरेंटरल(Sai Parental IPO), अमीर चंद जगदीश कुमार (Amir Chand Jagdish Kumar IPO), पॉवरिका (Powerica IPO) कंपनी के आईपीओ शामिल हैं।साई पैरेंटरल आईपीओ, अमीर चंद जगदीश कुमार आईपीओ, पॉवरिका आईपीओ तीनों ही एकसाथ खुले थे। ये तीनों आईपीओ 24 मार्च, मंगलवार को खुले और 27 मार्च को बंद हो जाएंगे। आप इन आईपीओ में शाम 5 बजे तक निवेश कर सकते हैं।तीनों आईपीओ के बारे में बेसिक डिटेलSai Parental IPO की बेसिक डिटेल्सप्राइस बैंड 372 रुपये से 392 रुपये लॉट साइज 38 शेयर्स ऑफऱ फोर सेल 31,57,880 इक्विटी शेयर्स फ्रेश इश्यू 285 करोड़ रुपये के शेयर्सAmir Chand Jagdish Kumar IPOप्राइस बैंड 201 रुपये से 212 रुपये लॉट साइज 70 शेयर्स ऑफऱ फोर सेल - फ्रेश इश्यू 440 करोड़ रुपयेPowerica Limitedप्राइस बैंड 375 रुपये से 395 रुपये लॉट साइज 37 शेयर्स ऑफऱ फोर सेल 400 करोड़ रुपये के शेयर्स फ्रेश इश्यू 700 करोड़ रुपये के शेयर्सइस आईपीओ नही है कोई ऑफर फोर सेलअमीर चंद जगदीश कुमार के आईपीओ के तहत सभी शेयर्स फ्रेश इश्यू के जरिए जारी किए जा रहे हैं। इसमें ऑफर फोर सेल नहीं होगा।IPO GMP कितना है? कंपनी जीएमपी साइ पैरेटंल (Sai Parenteral IPO GMP) - अमीर चंद (Amri Chand IPO GMP) 7 रुपये प्रति शेयर पावरिका (Powerica IPO GMP) -इन तीनों कंपनियों में से अमीर चंद जगदीश कुमार के आईपीओ का जीएमपी सबसे अच्छा है। इसका जीएमपी शुरुआत से ही 6 या 7 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया जा रहा था। जीएमपी को देखते हुए लगता है कि इसके आईपीओ से निवेशकों को कुल 7 रुपये प्रति शेयर का प्रॉफिट हो सकता है।बाकी दोनों कंपनियों के जीएमपी को देखते हुए ये नहीं लग रहा है कि किसी भी कंपनी की लिस्टिंग से निवेशकों को खास मुनाफा होने वाला है। हालांकि यह बात भी गौर करने वाली है कि केवल जीएमपी को देखकर लिस्टिंग का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ऐसे कई आईपीओ रहे हैं, जिन्होंने ग्रे मार्केट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और लिस्टिंग के समय धूम मचा दी।


Source: NDTV March 27, 2026 08:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */