ITI में कैंपस साक्षात्कार: सुजुकी मोटर्स ने 25 में से 5 छात्रों का किया चयन, बीस हजार रुपए मिलेगा वेतन - News Summed Up

ITI में कैंपस साक्षात्कार: सुजुकी मोटर्स ने 25 में से 5 छात्रों का किया चयन, बीस हजार रुपए मिलेगा वेतन


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurSuzuki Motors Selected 5 Students Out Of 25, Will Get Salary Of Twenty Thousand RupeesITI में कैंपस साक्षात्कार: सुजुकी मोटर्स ने 25 में से 5 छात्रों का किया चयन, बीस हजार रुपए मिलेगा वेतनजोधपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।सुजुकी मोटर्स ने जोधपुर की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआईI) में गुरूवार को आयोजित कैम्पस साक्षात्कार में 5 विभिन्न व्यवसायों के छात्रों का चयन किया है। चयनित छात्रों का करीब बीस हजार रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, हंसलपुर(गुजरात) की ओर से आईटीआई के कैम्पस में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कोविड गाइड लाइन की पालना करते हुए इसमें 25 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के पश्चात विभिन्न व्यवसायों के 5 छात्रों का चयन किया गया। इन चयनित छात्रों को 19 हजार 400 रुपए का मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं कम्पनी द्वारा मुहैया करवायी जाएगी। पूर्व में भी कुछ कंपनियां आईटीआई में कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से छात्रों का चयन कर चुकी है।


Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 03:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */