In Bhilwara, women used to steal and swallow jewelry: When X-rays were done, Mangalsutra and gold beads were seen in the body, jewelry was also hidden in the clothes - News Summed Up

In Bhilwara, women used to steal and swallow jewelry: When X-rays were done, Mangalsutra and gold beads were seen in the body, jewelry was also hidden in the clothes


महिला के पेट से निकले मंगलसूत्र और सोने के मोती:भीलवाड़ा पुलिस ने एक महिला चोर गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह मध्य प्रदेश से कार से चोरी करने के लिए राजस्थान आता था। महिलाएं ज्वेलरी चोरी करने के बाद निगल जाती थीं ।. जब पुलिस कर्मियों ने 7 म​हिलाओं को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया तो वे भी चौंक गए। एक्स-रे के दौरान एक महिला के पेट में मंगलसूत्र और सोने के मोती मिले, जिसे बाद में डॉक्टरों ने बाहर निकाला।आरोपियों में शानू (31), व्रतिका (20), बरजी बाई (52), बसंती (60), मैना (28), पायल (20) और सपना (32) शामिल है। ये सभी एमपी के नीमच जिले के अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं।इस गिरोह में बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल है जो इस वारदात को अंजाम देती थी।शीतला सप्तममी के दिन चुराए थे गहने कोटड़ी थानाधिकारी महावीर मीणा ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन कोटड़ी स्थित चारभुजा मंदिर में रंगोत्सव कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ का फायदा उठाकर गैंग की महिलाएं भी वहां पहुंच गई और महिलाओं के गले से सोने के जेवरात चोरी कर लिए।कोटड़ी निवासी राधा अहीर ने थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। जहां भीड़ के बीच किसी ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र और 6 सोने के मोती का हार चोरी कर लिया। जब वह मंदिर से बाहर आई तो गले में दोनों जेवरात नहीं थे।इसी कार में ये चोरी करने वाली महिलाएं सवार थी। पुलिस ने कार ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है।रात में गश्त के दौरान दिखी संदिग्ध महिलाएंथानाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सीसीटीवी खंगाले गए। जांच में पता चला कि ये गिरोह राज्य के बाहर का है। बुधवार रात में गश्त के दौरान टीम को 7 संदिग्ध महिलाएं एक कार में घूमती नजर आईं।महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की वारदात कबूल की। इस पर गुरुवार देर शाम इन सभी को गिरफ्तार किया गया।इसके बाद इन सभी का मेडिकल और एक्स-रे करवाया गया। जहां एक महिला के शरीर में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच में सामने आया कि महिला के पेट में मंगलसूत्र और 6 सोने के मोती का जेवरात है।इस पर सपना नाम की महिला को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर आए। यहां डॉक्टर्स की मदद से इन जेवरात को बाहर निकाला गया।पूछताछ में बताया ​या तो निगल लेती या छुपा लेती थीथानधिकारी ने बताया कि महिलाओं से हुई पूछताछ में सामने आया कि ये भीड़ वाली जगहों को निशाना बनाती थी। जेवरात चोरी करने के बाद ये महिलाएं या तो इन्हें निगल लेती थी या फिर इसे अपने कपड़ों में छिपा देती थी ताकि जांच करने पर भी किसी को शक न हो। उन्होंने बताया कि महिलाओं से बाकी वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar March 13, 2026 13:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */