Ind vs Aus: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, ये दिग्गज़ खिलाड़ी हुआ बाहर - News Summed Up

Ind vs Aus: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, ये दिग्गज़ खिलाड़ी हुआ बाहर


Ind vs Aus: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, ये दिग्गज़ खिलाड़ी हुआ बाहरसिडनी, जेएनएन। न्यूज़ीलैंड में टी-20 सीरीज़ के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टी-20 और वनडे सीरीज़ खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर आने से पहले वनडे और टी-20 सीरीज़ के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज़ तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श दोनों को ही जगह नहीं मिली है।ऑस्ट्रेलिया ने भारत के इस दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टी-20 सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहले दो टी-20 मैचों की सीरीज़ खेलेगी। इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज़ खेल जाएगी।जिन खिलाड़ियों को जगह मिली है उनके नाम इस प्रकार हैं-ऑस्ट्रेलिया T20I / ODI टीमएरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कप्तान), एलेक्स केरी (उप-कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जेई रिचर्डसन केन रिचर्डसन, डा आर्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम ज़म्पा।भारत- ऑस्ट्रेलिया वनडे और टी-20 सीरीज़ का शेड्यूलपहला टी-20, 24 फरवरी, विशाखापत्तनमदूसरा टी-20, 27 फरवरी, बेंगलुरुवनडेपहला वनडे, 2 मार्च, हैदराबाददूसरा वनडे, 5 मार्च, नागपुरतीसरा वनडे, 8 मार्च, रांचीचौथा वनडे, 10 मार्च, मोहालीपांचवां वनडे, 13 मार्च, दिल्लीक्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Pradeep Sehgal


Source: Dainik Jagran February 07, 2019 05:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */