Ind vs NZ: दूसरे T-20 में रोहित शर्मा ने तोड़े दो-दो World Record, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ीनई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। भारत और न्यूज़ीलैंड के दूसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी दी। रोहित ने इस मैच में एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन रिकॉर्ड बनाए। इस मैच में उन्होंने एक अनोखा शतक भी जमाया। रोहित शर्मा ने इस मैच में अपना दूसरा छक्का लगाते ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में अपने सौ छक्के पूरे कर लिए। इस मैच में रोहित सबसे ज़्यादा टी-20 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 08 विकेट खोकर 158 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में अपने सौ छक्के पूरे करने की उपलब्धि हासिल की।रोहित ने बनाए सबसे ज्यादा टी-20 रनरोहित ने भारतीय पारी के चौथे ओवर में छक्का लगाकर अपना सौवां अंतरराष्ट्रीय टी-20 छक्का लगाया। इस मैच में अपना तीसरा छक्का लगाते ही वो अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। रोहित ने दूसरे टी-20 मैच में 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद वो 29 गेंदों पर 50 रन के स्कोर पर आउट हो गए। रोहित ने सोढ़ी की गेंद पर बड़ा शॉट खेला लेकिन गेंद गई सीधे टिम साउथी के हाथो में और भारत को लगा पहला झटका।अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में सर्वाधिक रन2288 रन- रोहित शर्मा2272 रन- मार्टिन गुप्टिल2263 रन- शोएब मलिक2167 रन- विराट कोहली2140 रन- बी मैकुलमRohit Sharma brought up a blistering fifty off 28 balls, but was out soon after. He's now the highest run-getter in men's T20Is, going past Martin Guptill's mark of 2272! 👏#NZvIND FOLLOW LIVE ⬇️ https://t.co/yUSxLXx85m pic.twitter.com/3zkzdyjEbR — ICC (@ICC) 8 फ़रवरी 2019रोहित ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्डइस मैच में अर्धशतक जमाते ही रोहित शर्मा ने विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज़्यादा अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मैच से पहले रोहित और विराट दोनों के ही नाम 19-19 अर्धशतक थे, लेकिन ऑकलैंड में रोहित ने अर्धशतक जमाकर कोहली को पीछो छोड़ दिया।सबसे ज़्यादा टी-20 अर्धशतक20 अर्धशतक- रोहित शर्मा19 अर्धशतक- विराट कोहली16 अर्धशतक- मार्टिन गुप्टिल15 अर्धशतक- क्रिस गेल / मैकुलम14 अर्धशतक- तिलकरत्ने दिलशानबस एक सिक्स और...भले ही रोहित शर्मा अंतरराषट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हों, लेकिन वो सबसे ज़्यादा अंतरराषट्रीय टी-20 छक्के लगाने में क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल से पीछे रह गए। रोहित इन दोनों की बराबरी करने से मात्र एक सिक्स दूर हैं।अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में सर्वाधिक छक्के103 छक्के- क्रिस गेल / मार्टिन गुप्टिल102 छक्के- रोहित शर्मा91 छक्के- बी मैकुलम87 छक्के- कॉलिन मुनरो83 छक्के- शेन वॉटसनक्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Pradeep Sehgal
Source: Dainik Jagran February 08, 2019 08:30 UTC